फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मझिगवां में रातभर बवाल 5 घंटे बाद पुलिस शव कब्जे में ले सकी

विज्ञापन
विज्ञापन
किशनपुर(फतेहपुर)। मौरंग लदे ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार की बुधवार रात मौत के बाद ग्रामीणों ने पांच घंटे तक हंगामा काटा। खदान आने जाने वाले कई चालकों को पीटा गया। खदान संचालक मशीनें छिपाकर यमुना पार चले गए। परिजनों के तीन बजे पहुंचने के बाद पुलिस शव को कब्जे में ले सकी।
विज्ञापन


किशनपुर थाने के मझिगवां निवासी सत्य प्रकाश त्रिवेदी(45) बुधवार रात बाइक से गांव के रामप्रसाद त्रिवेदी के साथ कस्बे से घर लौट रहे थे। मौरंग खदान से रात करीब दस बजे ओवरलोड मौरंग लदे ट्रैक्टर ने टक्कर मार दी। हादसे में सत्यप्रकाश की मौत हो गई थी। रामप्रसाद घायल हो गए थे। ग्रामीणों ने पुलिस को शव उठाने से रोक दिया था। मार्ग पर शव रखकर जाम लगा दिया। ओवरलोड वाहनों के आने जाने को लेकर पुलिस पर गुस्सा फूटा। घाट

संचालकों में खबर से अफरा तफरी फैल गई। जेसीबी, पोकलैंड मशीनें नालों में छिपा दी गई। चार पांच ट्रक ट्रैक्टर के चालकों को पीटा। गनर समेत नावों घाट संचालक यमुना पार कर गए। कानपुर से परिजनों के आने के बाद पुलिस शव को कब्जे में ले सकी। सत्यप्रकाश गांव में अकेले रहते थे। वह बैंक में स्टेशनरी सप्लाई करते थे। उनके एक भाई मुन्ना बिहार में प्रोफेसर, कौशल कोल्ड ड्रिंक कंपनी में मैनेजर हैं। भाइयों का परिवार कानपुर के नौबस्ता में रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मझिगवां में रात भर बवाल, पांच घंटे बाद शव कब्जे में ले सकी पुलिस
- ओवरलोडिंग को लेकर शव रखकर जाम लगाए रहे
- कानपुर से परिवार के पहुंचने पर शांत हुआ मामला
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें