फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कारोबारी के घर चोरी, मैदान में सोता रहा परिवार

विज्ञापन
विज्ञापन
बहुआ। थाना क्षेत्र के दसवांमील गांव में किसान के घर में शनिवार रात चोरों ने धावा बोल दिया। चोर बक्से और अलमारी का ताला तोड़कर लाखों रुपये का माल समेट ले गए। सुबह पता चलने पर परिवार ने पुलिस को सूचना दी। ललौली पुलिस ने तहरीर लेकर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन


किसान अमरनाथ शुक्ला उर्फ पूती शुक्ला बड़े काश्तकार हैं। अपने मकान में कई दुकानें किराए पर भी दे रखी है। उन्होंने बताया कि मकान का एक हिस्सा अधबना है। उसी के बीच में एक जीना है। जीने के रास्ते चोर भीतर घुस आए। वह, पत्नी सुनीता, बेटा सौरभ, गौरव, बेटी प्रीती, भतीजा चंदन गर्मी अधिक होने की वजह से बाहर मैदान में सो रहे थे। चोरों ने अधबने मकान से दाखिल होकर दोनों कमरों की कुंडी खोल ली। इसके बाद अलमारी व बक्सों का ताला तोड़कर नगदी और जेवर चुरा ले गए। बक्सों में रखा सामान इधर-उधर फेंक दिया। एक बक्सा उठाकर बगल के अधबने मकान की छत पर ले गए और उसे वहां खोला। कीमती सामान निकालकर बाकी फेंक दिया। सुनीता देवी ने बताया कि अलमारी से तीन मंगलसूत्र, सोने के टॉप्स, सोने की झुमकी, अंगूठी, चांदी के सिक्के, बिछिया, तीन हजार रुपये, मोबाइल समेत लाखों का सामान चोर ले गए। उन्होंने बताया कि जब वह सुबह उठीं तो दोनों कमरे का दरवाजा खुला देख दंग रह गईं। भीतर जाकर देखा तो चोरी का पता चला। चोरी की घटना से परिवार के सदस्यों व पड़ोसियों में गुस्सा रहा। थानाध्यक्ष केशव दास वर्मा का कहना है कि छानबीन कराई जा रही है। चोरों की जल्द गिरफ्तारी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें