फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टियर्ड शिक्षक समेत दो घरों में चोरी, लाखों समेट ले गएए

विज्ञापन
विज्ञापन
खजुहा (फतेहपुर)। चोरी की घटनाएं रोकने में पुलिस नाकाम है। शुक्रवार रात रिटायर्ड शिक्षक समेत दो घरों चोरी हुई। चोर यहां से नकदी, जेवर समेत लाखों का माल समेट ले गए।
विज्ञापन


बिंदकी कोतवाली के खजुहा चौकी क्षेत्र में नगुवापुर गांव निवासी रिटायर्ड शिक्षक शिव नारायण सिंह रहते हैं। तीन बेटे नरेंद्र, जितेंद्र, विकास हैं। नरेंद्र दिल्ली में प्राइवेट नौकरी करता है। विकास और जितेंद्र खेती करते हैं। पांच दिन पहले जितेंद्र को कानपुर के एक नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया था। हालत में सुधार आने पर परिवार के कुछ

सदस्य शुक्रवार शाम को घर आ गए थे। रिटायर्ड शिक्षक शिव नारायण दरवाजे पर सोए थे, बाकी लोग छत पर थे। घर के पीछे दीवार में सेंध लगाकर चोर घुसे। सीढ़ियों और कमरों के दरवाजे को बंद कर दिया। चोरी के बाद मुख्य दरवाजे से भाग निकले। परिवार की सुबह नींद खुली। छत से उतरे परिवार के शोर मचाने पर शिवनारायण ने
विज्ञापन


सीढ़ियों का दरवाजा खोला। जितेंद्र के कमरे का सामान बिखरा था। अलमारी, बक्से, अटैची खुले थे। शिवनारायण ने बताया कि भाई शिवकरन के बेटे का तिलक 29 मई को था। उसमें काम करने वाले वेटर कुछ सामान लेने एक दो बार घर आए थे। उसके बाद गुरुवार को वेटर भाई के घर में कूलर में घास लगाने आए थे। भाई के घर के बाद उसके घर में भी आए और कूलर में घास भरने की बात कहने लगे। उसने मना कर दिया था। उन्हीं पर चोरी की आशंका जताई जा रही है। जितेंद्र के इलाज के लिए एक लाख साठ हजार की रखी नकदी, दो अंगूठी, एक जंजीर, दो जोड़ी पायल, एक हाफपेटी, बिछुवा, दो मंगलसूत्र, टाप्स, बेंदी, सोने के कंगन समेत अन्य जेवरात चोरी हुए हैं। करीब पांच लाख का माल चोर ले गए हैं।

उधर, खजुहा चौकी क्षेत्र के मुरकुटा गांव निवासी प्रताप कुशवाहा प्राइवेट स्कूल संचालक हैं। उनके घर से चोरों ने दो लाख का माल पार कर दिया। परिवार छत पर सोया था। दरवाजे पर कुछ लोग लेटे थे। प्रताप कुशवाहा ने बताया

कि घर में घुसे चोरों ने कमरों का ताला तोड़कर चोरी की है। पचास हजार रुपये नकदी और डेढ़ लाख के जेवर चोर ले गए हैं। इसके पहले चौकी क्षेत्र के 12 मई को शंकरनगर, 25 मई को सिकट्ठनपुर इलाके में लाखों की चोरियों को वारदात की गई है। कोतवाल तेज बहादुर सिंह ने बताया कि घटनाओं की जांच की जा रही है। जल्द चोर हत्थे चढ़ जाएंगे। संदिग्धों की तलाश की जा रही है।

फोटो संख्या एवं परिचय
1-खजुहा के नगुवापुर चोरों ने लगाई सेंध
2- किछौछा गांव में चोरों की तोड़ी अलमारी

दो घरों से पांच लाख का माल चोरी

अमर उजाला ब्यूरो

फोटो संख्या एवं परिचय
2- किछौछा गांव में चोरों की तोड़ी अलमारी
किसान के घर से नकदी समेत चार लाख के जेवर चोरी
- तीन बहुओं के जेवर कमरों के ताले तोड़कर चुरा ले गए
अमर उजाला ब्यूरो
बहुआ(फतेहपुर)। परिवार के लोग सोते रहे और चोर कमरों का ताला तोड़कर लाखों के जेवर समेट ले गए। परिवार के शनिवार सुबह जागने पर चोरी का खुलासा हुआ। पुलिस रिपोर्ट दर्ज कर छानबीन में जुटी है।
ललौली थाना क्षेत्र के किछौछा गांव निवासी चंद्रपाल पासवान के परिवार के लोग मैदान मेें और महिलाएं छत पर सो रही थीं। चोर पीछे से दीवार फांदकर घर में घुसे। चार कमरों का ताला तोड़कर अलमारी, बक्सों, अटैची खंगाली। सारा सामान उलट-पलट कर जमीन में फेंका। जेवर, नकदी चुराकर समेट ले गए। चंद्रपाल पासवान ने बताया कि परिवार का सुबह कमरों के ताले टूटे देखकर चोरी का पता लगा। घटना में उसकी पत्नी सुधा देवी, बेटी शोभा देवी, बहू धर्मा देवी,सती देवी, मधुरिया जेवरात चोरों ने हुए हैं। चोर चार सोने की अंगूठी, तीन सोने के हार, चार जोड़ी सोने की झुमकी, दो सोने की जंजीर , चार सोने की बेसर, पांच जोड़ी चांदी के कमरबंद, पांच जोड़ी चांदी की पायल, दो जोड़ी चांदी की हाथ की चूड़ियां , तीन मोबाइल एंड्रायड, बर्तन दस हजार रुपये चोर चुरा ले गए हैं। बकौल चंद्रपाल वह और उसके बेटे उदयराज, विकास, अंकेश गर्मी अधिक होने के कारण घर के बाहर मैदान में सोये थे। बाकी परिवार छत पर सोया था। घटना की 100 नंबर में सूचना दी गई। एसओ केशवदास वर्मा ने बताया कि एफआईआर दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें