फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गैस सिलेंडर फटने से मकान में लगी आग

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
सुजानगंज । क्षेत्र के खुजीडीह गांव में शुक्रवार की रात भोजन बनाते समय सिलेंडर फटने से एक मकान में आग लग गई। आग बुझाने में चार लोग झुलस गए। सभी को उपचार के लिए सीएससी सुजानगंज भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

खुजीडीह निवासी रामनाथ गौतम, ओमप्रकाश गौतम, मेवालाल गौतम, बैजनाथ गौतम , गंगाराम गौतम के परिवार एक ही मकान में संयुक्त रूप से रहते थे। शुक्रवार की रात ओमप्रकाश के घर अचानक सिलेंडर फट गया, जिससे मकान में आग लग गई। आग की लपट देख मौके पर जुट ग्रामीण फायर बिग्रेड को सूचना देते हुए आग बूझाने में जुट गए। जब तक ग्रामीण आग पर काबू पाते तब तक मकान में रखा सारा सामन जलकर राख हो गया। आग बुझाने आए सुक्खू यादव, पप्पू गौतम, शकुल गौतम, गमई पटेल भी झुलस गए। उनको उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सुजानगंज पर भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें