फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खदानों की जांच के बाद वापस लौटी टीम

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। खनन निदेशक की टीम मौरंग खंडों की जांच के बाद गुरुवार को वापस चली गई है। खंड़ों के अभिलेख विभाग से लिए हैं। अवैध खनन के मामले में जिले में बड़ी कार्रवाई की संभावना जताई जा रही है। कोर्रा खंड चार के संचालकों ने खदान बंद करने का आवेदन किया है।
विज्ञापन


अवैध खनन की सूचना पर खनन निदेेशक डा. रोशन जैकब ने मंगलवार को असोथर ब्लाक की देवलान मौरंग खदान में छापेमारी की थी। मौरंग घाट में नौ पोकलैंड जलधारा से खनन करते पकड़ी थी। उन्हें दूसरे मौरंग घाटों पर भी अनियमितता से खनन किए जाने की सूचना मिली थी। जांच के लिए भूवैज्ञानिक/ मुख्य खनन अधिकारी जेपी

सिंह को टीम के साथ भेजा था। कोर्रा के तीन, चार, अढ़ावल की दो, 11 नंबर, बारा यमुना मौरंग घाटों की जांच के बाद टीम ने रिपोर्ट तैयार की है। टीम ने खदानों में पोकलैंड मशीनों को जलधारा से खनन करते पकड़ा है। खदानों के अभिलख विभाग से जुटाए हैं। उसके बाद टीम वापस लौट गई है। खनन अधिकारी सौरभ गुप्ता ने बताया कि टीम की रिपोर्ट आने के बाद आगे कार्रवाई होगी।
विज्ञापन

खदानों की जांच के बाद लौटी टीम
- जांच में भूखंडों में मिला अवैध खनन
- रिपोर्ट आने के बाद होगी कार्रवाई
अमर उजाला ब्यूरो



इंजीनियर के हत्यारोपियों पर लगेगा गैंगस्टर
- हत्यारोपियों का लोकल कनेक्शन खोज रही पुलिस
- ठेकेदार और गोली मारने वाले हैं फरार
फतेहपुर। रेलवे फ्रट कोरीडोर निर्माण कंपनी जीएमआर के इंजीनियर अजय सिंह की हत्या के खुलासे के बाद पुलिस हत्यारोपियों पर शिकंजा कसने की तैयारी में है। पुलिस के लिए अभी फरार हत्यारोपियों की गिरफ्तारी चुनौती बनी है। उनकी धरपकड़ के लिए रणनीति बनाने में जुटी है।
बता दें फिरोजाबाद जिले के शिकोहाबाद थाने के रामनगर निवासी अजय सिंह जीएमआर के एकारी प्लांट में इंजीनियर थे। उनकी 14 मई को हत्या हुई थी। जिले के मुखिया और लंबू को पुलिस ने बुधवार को जेल भेजकर खुलासा किया था। मामले में मुख्य आरोपी आयुष शर्मा उर्फ चिंटू निवासी हनुमानगंज फिरोजाबाद और उसके गुर्गे मनीष जाधव, सुनील जाधव फरार हैं। हत्याकांड में कुल पांच नाम सामने आए हैं। गैंग बनाकर दिन दहाड़े हत्या की गई। जिससे लोगों में भय का माहौल पैदा हो गया है। आरोपियों पर कड़ी कार्रवाई के लिए पुलिस ने गैंगस्टर लगाने की तैयारी चालू की है। उधर, स्वॉट टीम ने फरार ठेकेदार और गुर्गों की गिरफ्तारी के लिए रणनीति तय की है। टीम जल्द ही एसपी से परमीशन लेकर फिरोजाबाद, नोएडा, दिल्ली की लोकेशन पर रवाना हो सकती है। थानेदार संतोष शर्मा ने बताया कि आरोपियों पर गैंगस्टर लगाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें