फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मॉर्निंग वॉक के दौरान महिला की चेन छीनी

विज्ञापन
विज्ञापन
मॉर्निंग वॉक के दौरान महिला की चेन छीनी
विज्ञापन


मोदीनगर। कोतवाली क्षेत्र में फफराना रोड पर बृहस्पतिवार सुबह मॉर्निंग वॉक के निकली एक महिला से बाइक सवार दो लोगों ने सोने की चेन छीन ली। विरोध करने पर बदमाशों ने महिला के साथ मारपीट करके घायल कर दिया। चेन छीनकर बदमाश फफराना के खेतों की भाग गए। पीड़िता ने थाने में शिकायत की है।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र में फफराना रोड पर निधि गुप्ता अपने परिवार के साथ रहती हैं। निधि के पति अरूण गुप्ता ने निजी कपंनी में एमआर हैं। बृहस्पतिवार सुबह निधि मॉर्निंग वॉक के लिए फफराना गांव की ओर गई थीं। वापस लौटने के दौरान बाइक सवार दो युवकों ने महिला के गले से सोनेे की चेन छीन ली। महिला ने विरोध किया तो पीछे बैठे युवक ने महिला को मुक्का मारकर घायल कर दिया। पीड़िता ने शोर मचाकर पीछा किया मगर दोनों बदमाश भाग निकले। पीड़िता ने अपने परिजनों के साथ थाने जाकर शिकायत की, कोतवाली पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें