फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाई पर कुल्हाड़ी से हमला

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

फतेहपुर। बरवा गांव में शनिवार को पहले देवर-भाभी में मारपीट हुई। इससे गुस्साए बड़े भाई ने छोटे पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। पुलिस ने तहरीर लेने के बाद घायल को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा है।

गांव निवासी सुरेंद्र तिवारी और राजेंद्र तिवारी सगे भाई हैं। इनमें जमीन के बंटवारे को लेकर विवाद है। कुछ दिन पहले सुरेंद्र ने घर में रखी लकड़ी की चारपाई बनवा ली थी। शनिवार को छोटे भाई राजेंद्र ने लकड़ी की बाबत पूछताछ की। भाभी रानी ने चारपाई बना लेने की बात कही तो विवाद बढ़ गया। मारपीट होने लगी।
विज्ञापन


दोनों परिवार में मारपीट होने लगी। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि रानी भागकर बाग में काम कर रहे पति सुरेंद्र के पास पहुंची। इसी बीच राजेंद्र भी वहां पहुंच गया। आरोप है कि गुस्से में सुरेंद्र ने कुल्हाड़ी से राजेंद्र पर वार कर दिया।
विज्ञापन


लहूलुहान हालत में राजेंद्र थाने पहुंचा। उसने भाई और भाभी के खिलाफ तहरीर दी। एसओ अरविंद कुमार गौतम ने बताया कि मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई होगी। छानबीन कराई जा रही है।

भाई पर कुल्हाड़ी से हमला
पहले हुई देवर और भाभी में मारपीट
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें