फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चचेरे भाइयों का परिवार भिड़ा, दस घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

फतेहपुर। लेनदेन के विवाद में चचेरे भाइयों का परिवार शनिवार को आपस में भिड़ गया। दोनों पक्षों के बीच जमकर लाठी-डंडे चले और पथराव हुआ। ग्रामीणोें की सूचना पर पुलिस पहुंची। पुलिस ने दोनों पक्षों की रिपोर्ट दर्ज कर घायलों को मेडिकल के लिए भेजा है।

रासूपुर गांव निवासी प्रकाश निषाद और लालजीत निषाद एक ही परिवार के हैं। रिश्ते में प्रकाश और लालजीत चचेरे भाई हैं। प्रकाश का बेटा मनोज और लालजीत का बेटा मोनू शुक्रवार की रात गांव की ही एक बारात में गए थे। उनके बीच पुराने लेनदेन के विवाद में झगड़ा हो गया।
विज्ञापन


विवाद के दौरान दोनों पक्षों के बीच लाठी-डंडे चटके। इसी दौरान पथराव चालू कर दिया। एक पक्ष से प्रकाश का बेटा मनोज, राजेश, सोनू, बेटी अनीता, पत्नी गंगादेवी व रामऔतार का बेटा अमरू, चुन्नीलाल, ननका घायल हो गए। दूसरे पक्ष के लालजीत का बेटा मोनू, सोनू, बेटी मोनी, सुमन, किरन, पत्नी पप्पी घायल हुई। लालजीत के बेटे मोनू ने बताया कि वह रात को रामलीला देखने गया था।
विज्ञापन


आरोप है कि तभी उसका मोबाइल मनोज ने छीन लिया था। इसकी शिकायत उसके घरवालों से करने पर झगड़ा हुआ है। दूसरे पक्ष के मनोज का आरोप है कि करीब एक साल पहले उसने बहन की शादी में दस हजार रुपये उधार लिए थे। उधारी मांगने के विरोध में मारपीट की है। एसओ विजय प्रताप सिंह ने बताया कि छानबीन की जा रही है।

25- लालजीत व उसके परिवार के घायल लोग।
26- घायल प्रकाश व उसके परिवार के घायल।

चचेरे भाइयों का परिवार भिड़ा, दस घायल
दोनों पक्षों के बीच पथराव, लाठी डंडे चले
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें