फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हादसों में महिला की मौत, चार घायल रेफर

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। सड़क हादसों में गुरुवार को एक महिला की मौत हो गई। वहीं चार लोग गंभीर रूप से घायल हुए। घायलों को कानपुर रेफर किया गया।
विज्ञापन

कल्यानपुर थाने के मदोखीपुर निवासी गिरधारी लाल कुशवाहा की पत्नी गीता (50) पड़ोसी शिवशंकर के साथ बाइक से चौडगरा दवा लेने आई थी। लौटते समय चौडगरा से एक किलोमीटर दूर ट्रक की टक्कर से दोनों घायल हुए। जिला अस्पताल में महिला की इलाज दौरान शाम को मौत हो गई। घायल शिवशंकर को भर्ती किया गया। प्रधान विजय पाल निषाद ने बताया कि महिला का पति फैक्ट्री कर्मी है। उसके तीन बेटे करन, राहुल, रोशन और एक बेटी रानी है। यह हेलमेट पहने थे। थरियांव थाना क्षेत्र के मोहम्मदपुर नेवादा निवासी दिनेश बाइक से शहर आ रहा था। थरियांव हाईवे पर कार की टक्कर से गंभीर रूप से घायल हुए। धाता के भीमपुर निवासी सत्येंद्र और खागा के नयापुरवा निवासी बृजेश बाइकों की भिड़ंत खागा धाता मार्ग पर घायल हुए। जिला अस्पताल से तीनों को कानपुर रेफर किया गया।
हादसों में महिला की मौत, चार घायल रेफर
- चौडगरा में ट्रक की टक्कर से महिला की गई जान
अमर उजाला ब्यूरो

मारपीट में 19 गिरफ्तार, चार घायल
फतेहपुर। अलग-अलग स्थानों पर मारपीट की घटनाओं में 19 लोगों को पुलिस ने पकड़ा है। जहानाबाद थाने के तेजा नगर में मामूली कहासुनी में दो पक्षों के विवाद हुआ। एक पक्ष के शिवदत्त व उसकी पत्नी सुनीता और दूसरे पक्ष की सदाप्यारी व उसका बेटा सोनू घायल हुए। वहीं मलवां पुलिस ने एक, हुसैनगंज से एक, खागा से तीन, बिंदकी से दो, चांदपुर से एक, ललौली से दो, गाजीपुर से पांच, हथगाम से चार आरोपियों की धरपकड़ की गई।
विज्ञापन

ब्यूरो
-------------------------------------------
----------------------------------------
-----------------------------------------------
एक सौ चार वाहनों का चालान
फतेहपुर। यातायात पुलिस ने गुरुवार को 128 वाहनों से 36 हजार पांच रुपये का शमन शुल्क वसूल किया। वहीं एक सौ चार वाहनों का चालान किया गया। चार वाहन सीज किया गया। यातायात प्रभारी आशीष सिंह ने बताया कि शहर के कई स्थानों पर चेकिंग लगाकर हेलमेट और सीट बेल्ट न लगाने वालों पर कार्रवाई की गई है।
ब्यूरो
----------------------------------------------
------------------------------------------
-----------------------------------------------------
पुलिस के सामने बह गया नहर में उतराता शव
चौडगरा। रामगंगा नहर में गुरुवार शाम शव बहता देखकर ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। 100 नंबर की सूचना पर इलाकाई पुलिस पहुंची। पुलिस ने काफी दूर तक बोरे का पीछा किया। तेज बहाव होने के कारण बोरा पुलिस की पकड़ से दूर चला गया। कल्यानपुर थाना क्षेत्र के रामगंगा नहर में बड़े बोरे में भरा शव नहर में बहता देखे जाने की सूचना पर पुलिस पहुंची। बोरा फटने से एक हाथ बाहर निकला था। हाथ को देखकर कयास लगाए कि शव किसी व्यक्ति का है। पुलिस ने नहर पटरी में अदमापुर पुलिया तक पीछा किया। बहाव तेज होने से पुलिस के सामने से शव निकल गया। थानेदार जेपी उपाध्याय ने बताया कि शव की छानबीन की जा रही है।
ब्यूरो
----------------------------------
-----------------------------------
------------------------------------------
किसान की भैंस चोरी
चौडगरा। कल्यानपुर थाना क्षेत्र के हरदौलपुर निवासी मातादीन यादव की भैंस बुधवार रात चोरी हो गई। मातादीन ने बताया कि कुत्तों के भौंकने पर उनकी नींद खुली। वह घर के बाहर निकले। तभी भैंस खूंटे में नहीं थी। पूरे गांव में रातभर खोजबीन की गई। कोई सुराग नहीं लगा। थानेदार जेपी उपाध्याय ने बताया कि जांच को पुलिस भेजी गई है।
ब्यूरो
---------------------------------------
-----------------------------------------------
----------------------------------------------------
फोटो संख्या एवं परिचय
13- नरायनपुरवा गांव में खेत में धधकती मिली शराब भट्ठी
ढाई सौ लीटर शराब पकड़ी छह भट्ठियां तोड़ी
- फसल में छिपाकर बना रहे शराब
अमर उजाला ब्यूरो
फतेहपुर। चुनाव अभियान में पुलिस ने गुरुवार को अवैध शराब कारोबारियों ठिकानों पर ताबड़तोड़ छापेमारी की। लहन नष्ट कर शराब बरामद किया गया।
शहर कोतवाली क्षेत्र के सत्येंद्र सिंह, मुराइनटोला चौकी इंचार्ज अनिरुद्घ दुबे, जेल चौकी इंचार्ज राजेंद्र त्रिपाठी की संयुक्त टीम ने नरायनपुरवा निवासी रामू से 148 लीटर देशी शराब व शराब बनाने के उपकरण बरामद किए गए। दो आरोपी मौके से फरार हो गए। खेत के बीच में रामू को शराब भट्ठी चलाते पकड़ा। उधर, ललौली व गाजीपुर पुलिस ने बहुआ कस्बे के कंजरनडेरा (जवाहर नगर ) में संयुक्त रूप से छापेमारी की। शराब भट्ठियों को तोड़कर 35 लीटर अवैध शराब पकड़ी। मौके से शांतिनगर के रामनरेश सिंह, चंद्रभान दो क्विंटल बरामद किया। बाकरगंज चौकी इंचार्ज बिपिन कुमार ने अमित कुमार निवासी बेलदरइया आठ लीटर देशी शराब बरामद किया। असोथर पुलिस ने बबलू पासवान निवासी जानिकपुर कौण्डर को 15 लीटर शराब, हुसैनगंज पुलिस ने श्रीराम निवासी सेमरहटा को बीस लीटर शराब बरामद की गई।
---------------------------------------
--------------------------------------------
----------------------------------------------------
छेड़खानी के आरोपी को दबोचा
फतेहपुर। मलवां पुलिस ने गोविंदपुर गांव के अमन कुमार को गिरफ्तार किया है। एसओ नरेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि आरोपी के खिलाफ किशोरी से छेड़खानी और धमकी देने की रिपोर्ट दर्ज की गई थी।
विज्ञापन

ब्यूरो
--------------------------------
----------------------------------------
दो महिलाएं झुलसीं
फतेहपुर। मलवां और खागा कोतवाली क्षेत्र में दो महिलाएं संदिग्ध हालात में झुलस गई। उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मलवां थाना क्षेत्र के सनसाही गांव निवास हरप्रसाद की पत्नी राधा आग लगने से झुलसी है। वहीं खागा के टेनी निवासी नीरज की पत्नी प्रीती आग की चपेट में आने से झुलसी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें