हुसैनगंज (फतेहपुर)। मकनपुर गांव में सोमवार को एक नवविवाहिता की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। फूफा ने पति और ससुर के खिलाफ भतीजी को जहर खिलाकर मार डालने की तहरीर दी है। हुसैनगंज पुलिस ने छानबीन शुरू की है।
थाना क्षेत्र के सकूलपुर गांव निवासी रामशरण साहू ने बताया कि उन्होंने अपने साले और उसकी पत्नी की मौत के बाद दुधमुंही बच्ची प्रियंका साहू का पालन पोषण किया था। बड़ी होने पर 2016 में मकनपुर गांव निवासी राजबहादुर के बेटे अशोक कुमार साहू से शादी कराई। सोलह फरवरी को बताया गया कि प्रियंका ने जहरीला पदार्थ
खा लिया है। ससुराली जनों ने उसे कानपुर हैलट में भर्ती कराया। सोमवार को प्रियंका की हैलट में मौत हो गई। उन्होंने भतीजी के पति और ससुर पर दहेज के खातिर जहरीला पदार्थ खिलाकर हत्या करने की तहरीर दी है। प्रभारी थानाध्यक्ष प्रवीण चक्रवर्ती का कहना है कि तहरीर मिली है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद उसी के अनुरूप कार्रवाई की जाएगी।
फोटो-25-प्रियंका की फाइल फोटो
नवविवाहिता की मौत, हत्या का आरोप
पति और ससुर के खिलाफ जहर देकर हत्या का लगाया आरोप
अमर उजाला ब्यूरो