फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छेड़छाड़ से तंग युवती ने खाया जहर

विज्ञापन
विज्ञापन
बिंदकी। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में एक युवती ने छेड़छाड़ से तंग आकर गुरुवार रात जहरीला पदार्थ खा लिया। उसे आनन फानन में सीएचसी में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन


मामला किसान परिवार का है। परिवार का आरोप है कि गांव का ही विनोद कुमार उनकी बेटी को घर के बाहर पाकर छेड़छाड़ करता था। इसकी शिकायत युवती ने विनोद के परिजनों से कई बार की लेकिन वह बाज नहीं आ रहा था। गुरुवार को भी सुबह लगभग 11 बजे बेटी घर से गांव के बाहर घूर पर कूड़ा फेंकने गई थी। वहां आरोपी

विनोद ने छेड़छाड़ शुरू कर दी। बेटी वहां से चुपचाप घर चली आई और घटना की जानकारी दी। इधर आक्रोशित परिजन युवती को लेकर कोतवाली पहुंचे और पुलिस को युवक के खिलाफ लिखित शिकायत की। इस बात की जानकारी जब युवक को हुई तो वह युवती के दरवाजे पर रात में पहुंच गया और परिजनों के साथ गाली गलौच
विज्ञापन


करते हुए धमकी देने लगा। ग्रामीणों ने मामले को शांत कराया। दरवाजे पर तमाशा बनता देख युवती ने क्षुब्ध होकर जहरीला पदार्थ खाकर जान देने का प्रयास किया। इस बात की जानकारी जैसे ही परिजनों को हुई तो हड़कंप मच गया। आनन फानन में युवती को सीएचसी में भर्ती कराया गयाहै। कोतवाल एपी तिवारी का कहना है कि परिवार की शिकायत मिली है। आरोपी की तलाश कराई जा रही है।
विज्ञापन

छेड़छाड़ से तंग युवती ने खाया जहर
- सीएचसी में कराई गई भर्ती
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें