फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एनसीएल परियोजना कर्मी के खाते से 40 हजार निकले

विज्ञापन
विज्ञापन
अनपरा। ऊर्जांचल में साइबर क्राइम रुकने का नाम नहीं ले रहा है। जालसाज आएदिन लोगों के खाते से रुपये उड़ा रहे हैं। ऐसा ही एक मामला एनसीएल बीना परियोजना कर्मी के साथ हुआ है। उनके खाते से 40 हजार रुपये दो बार में निकाल लिए गए। मैसेज आने पर भुक्तभोगी ने बैंक में प्रार्थनापत्र देकर कर खाते को ब्लॉक कराया। एनसीएल बीना परियोजना के कर्मचारी राघवेंद्र सिंह ने बताया कि 31 दिसंबर को वाराणसी गए थे। एक जनवरी को सुबह उनके मोबाइल में मैसेज आया कि उनके खाते से 20 हजार रुपये निकाल लिए गए हैं। आनन-फानन में वह वाराणसी से बीना के लिए रवाना हुए तब तक 20 हजार रुपये निकालने का एक और मैसेज आ गया। बैंक पहुंचकर उन्होंने घटना की जानकारी शाखा प्रबंधक को दी। इस पर शाखा प्रबंधक ने खाते से निकासी पर रोक लगा दी। इससे पहले भी अनपरा, बीना, जयंत और बैढन में ऐसी घटनाएं हुई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें