फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाकाम पुलिस को ग्रामीणों ने दिखाया आइना

विज्ञापन
विज्ञापन
खागा। सरौली डिग्री कालेज में पंद्रह नंवबर को हुई चोरी पर जब पुलिस हाथ पर हाथ धरे बैठी रही तो ग्रामीणों ने खुद चोर को ढूंढ निकाला। इसके बाद पुलिस दौड़ी। आरोपियों को पकड़ कर चोरी का सामान बरामद किया।
विज्ञापन


बता दें कि किशनपुर थाना क्षेत्र के सरौली गांव स्थित ठाकुर जागेश्वर सिंह मनमोहन सिंह महाविद्यालय से मुख्य द्वार का ताला तोड़कर चोरों ने विद्यालय परिसर में लगा सोलर पैनल चुरा लिया था। कीमत 50 हजार रुपये थी। विद्यालय प्रबंधक नरसिंह की मानें तो उन्होंने इसकी तहरीर पुलिस को दी लेकिन रिपोर्ट नहीं लिखी गई। स्कूल


प्रबंधक ने कुछ ग्रामीणों की मदद से पता लगाना शुरू किया। पता चला कि चोरी में गांव के ही कुछ लोग हैं। ग्रामीणों ने एक युवक को दबोच लिया। उसने चोरी कबूल की और चार साथियों के नाम भी बताए। ग्रामीण उसे पुलिस के पास ले गए। तब पुलिस ने उसके दो और साथियों को दबोचकर सामान बरामद किया। दो युवक भागने में सफल रहे। बाद में पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की। एसओ किशनपुर हेमराज सरोज का कहना है कि प्रबंधक ने तहरीर दी है। चोरी का खुलासा हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रामीणों की मदद से शातिर चोर दबोचे
पुलिस के कार्रवाई न करने पर ग्रामीण सक्रिय हुए
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें