फतेहपुर। चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी समेत तीन ने जहरीला पदार्थ खाकर जान देने का प्रयास किया। परिजनों ने इन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। कर्मचारी की हालत नाजुक बताई जा रही है।
गाजीपुर थाना क्षेत्र के बड़ागांव निवासी रामस्वरूप (59) गांव के प्राथमिक विद्यालय में चतुर्थ श्रेणी कर्मी के पद पर तैनात हैं। वह पत्नी के साथ गांव में रहते हैं। पारिवारिक अनबन के चलते बेटा रवि प्रकाश और बहू गांव के बाहर बने मकान में रहते हैं। बेटे रवि प्रकाश ने बताया कि शाम को अचानक पिता ने घर में जहरीला पदार्थ खा लिया। उनकी हालत बिगड़ने की सूचना पर पहुंचा। उससे पिता का खास वास्ता नहीं रहता है। उधर, असोथर थाने के सेमरी गांव निवासी रामऔतार के बेटे सर्वेश कुमार ने जहर खाया है। वहीं गाजीपुर के देवलान निवासी राममिलन की बेटी रिंकू देवी ने जहर खा लिया।
चतुर्थ श्रेणी कर्मी समेत तीन ने जहर खाया