फतेहपुर। बाइकर्स लुटेरों ने शिक्षक नेता के हाथ से सोमवार रात दो बार मोबाइल लूटने का प्रयास किया। सतर्कता के चलते दोनों बार बदमाश असफल हुए। शिक्षक ने मामले की सूचना चौकी पुलिस को दी है। एक हफ्ते पहले पुलिस लाइन के सामने बीएसएनल कर्मी का मोबाइल बाइकर्स लूट ले गए थे।
खागा कोतवाली क्षेत्र के कस्बा निवासी विजय त्रिपाठी शिक्षक नेता हैं। उनकी ऐरायां ब्लाक में तैनाती है। वह किसी से मिलने शहर आए थे। वापस ई रिक्शा से बसअड्डे जा रहे थे। किसी से मोबाइल पर बात करने लगे। आबूनगर पुलिस चौकी के पास पीछे से बाइकर्स पहुंचे। उनके मोबाइल को झपट ले जाने का प्रयास किया। हाथ की
पकड़ मजबूत होने के कारण मोबाइल बच गया। शिक्षक ने बताया कि बाइकर्स पीछा करते दोबारा रिक्शे के पास पहुंचे। मोबाइल छीनने का प्रयास किया। वह आरोपियों की नीयत भांप चुके थे। इसी वजह से मोबाइल बचा लिया। बता दें कि शहर के खंभापुर मोहल्ला निवासी सुमित त्रिपाठी बीएसएनएल कर्मी का बाइकर्स पुलिस लाइन के सामने से पिछले हफ्ते मोबाइल छीनकर फरार हो गए थे। आरोपी पुलिस की पकड़ से दूर हैं।
शिक्षक नेता से मोबाइल लूटने प्रयास
- एक हफ्ते पहले बाइकर्स ने लूटा था एक मोबाइल
अमर उजाला ब्यूरो