फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झोलाछाप के इलाज से मजदूर की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

जहानाबाद(फतेहपुर)। झोलाछाप के इलाज से मजदूर की मंगलवार को मौत हो गई। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में कुछ नहीं निकलने से बिसरा सुरक्षित रख लिया गया है। रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। सीएमओ की जांच की बाद कार्रवाई होगी।

मोहल्ला रज्योड़ा निवासी खलील के मजदूर बेटे छोटू (45) ने कापिल मोड़ पर दवाखाना खोले एक झोलाछाप से हाइड्रोसील का आपरेशन कराया था। सोमवार को हालत बिगड़ने पर इन्हें कानपुर ले जाया जा रहा था। रास्ते में छोटू की मौत हो गई। मृतक के भाई नौशाद ने तहरीर देकर इलाज करने वाले डॉक्टर को कुसूरवार बताया। उसने गलत इलाज का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसओ घनश्याम पांडेय ने बताया कि तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट मेें कुछ नहीं निकला है। सीएमओ स्तर पर होने वाली जांच में झोलाछाप की पुष्टि के बाद संबंधित एक्ट के तहत एफआईआर दर्ज की जाएगी। इस मामले में सीएमओ विनय कुमार पांडेय ने संबंधित इलाज करने वाले शख्स की टीम भेजकर जांच कराने की बात कही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें