एसडीएम ने रुकवाया पोकलैंड से खनन
धाता। खागा तहसील में यमुना नदी के एरई घाट में खनन शुरू होते ही अनियमितता शुरू हो गई है। खनन के दूसरे दिन शनिवार की शाम को एसडीएम खागा अविनाश राय ने पुलिस बल के साथ पहुंचकर पोकलैंड और जेसीबी से हो रहे खनन को रोक दिया।
ऐरई युमना घाट में शुक्रवार से मौरंग खनन शुरू हुआ है। पहले ही दिन से खनन में पोकलैंड और जेसीबी का प्रयोग चालू कर दिया गया था। सूचना पर शाम को करीब छह बजे एसडीएम, सीओ अतुल चौबे के साथ घाट पहुंच गए। यहां पर एक भी मजदूर नहीं था। यहां मशीनों से खनन हो रहा था।
कई ट्रक ओवरलोड खड़े थे। पुलिस को देख जेसीबी और पोकलैंड के ड्राइवर भाग गए। घाट पर एक किमी लंबी ट्रकों की लाइन लगी थी। एसडीएम ने बताया कि मशीनों से हो रहा खनन पकड़ा है। यह पूरी तरह से गलत है। इसकी रिपोर्ट डीएम को भेजी जा रही है। ओवरलोड ट्रकों पर कार्रवाई के लिए भी लिखा पढ़ी की गई है।
- ओवरलोड ट्रकों के खिलाफ कार्रवाई के लिए लिखा