बरातियों से भरी बस पलटी, तीन घायल
अल्लीपुर। मलवां थाना क्षेत्र के अल्लीपुर कैंची मोड के समीप बाइक सवार को बचाने में बरातियों से भरी पस अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में दो बराती समेत तीन लोग घायल हुए।
शहर के चौक मोहल्ला निवासी राजन वाजपेयी की बारात हरदोई जिले के चकराक्षा गांव सोमवार को गई थी। मंगलवार शाम छह बजे बरातियों से भरी बस जैसे मलवां थाना क्षेत्र के कैंची मोड़ के पास पहुंची तो उल्टी साइड में आ रहे बाइक सवार को बचाने में पलट गई। बस के पीछे अन्य वाहनों से भी बराती आ रहे थे। बस पलटते देख हड़कंप मच गया। बस पलटने से बस में बैठे चंद्रिका प्रसाद (28), मनोज वाजपेयी (40) घायल हुए। उधर, बस की टक्कर लगने से बाइक सवार बिंदकी कोतवाली क्षेत्र के सुमेरपुर निवासी मोहनलाल का बेटा राजकुमार (22)भी घायल है। पुलिस ने बाइक सवार को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। यह हेलमेट पहने था। मलवां थानाध्यक्ष नारेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि बस पलटी है, लेकिन ज्यादा चोट नहीं लगी है।