फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो सौ बीघे सरकारी जमीन हथियाने का मामला उजागर

विज्ञापन
विज्ञापन
खागा। इमारती लकड़ियों के जंगल और तालाब की करीब दो सौ बीघे सरकारी जमीन हथियाने का मामला उजागर हुआ है। इसमें भूमाफिया व राजस्वकर्मियों में गठजोड़ के आरोप हैं। ज्यादातर मामलों में राजस्व अभिलेखों में नाम भी चढ़वा लिए गए।
विज्ञापन


सहायक शासकीय अधिवक्ता हनुमान सिंह ने बताया कि डीएम आंजनेय कुमार सिंह के निर्देश पर अभिलेखीय और मौके की जांच कराई गई। करीब 200 बीघे जमीन का मामला पकड़ा गया। मौके पर जांच लेखपाल भवम सिंह ने किया। सहायक शासकीय अधिवक्ता ने बताया कि इमारती जंगल के लिए करीब 136 बीघे जमीन

अभिलेखों में दर्ज है। जांच के बाद करीब 101 बीघे जमीन को भूमाफियाओं ने फर्जी तरीके से अपने नाम करा लिया था। इसी प्रकार 100 बीघे तालाब की जमीन को भी फर्जी तरीके से हथियाया गया। गांव चकबंदी की प्रक्रिया में है। चकबंदी अदालत में वाद दाखिल कर इन जमीनों को मूल खातों में दर्ज कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

दो सौ बीघे सरकारी जमीन हथियाने का मामला उजागर
- भूमाफियाओं व राजस्वकर्मियों में साठगांठ का आरोप
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें