फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीढ़ी लगाकर आंगन में कूदे चोर, ले गए माल

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। घर के पीछे सीढ़ी लगाकर घुसे चोर शुक्रवार रात नकदी और जेवर लेकर भाग निकले। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर छानबीन की।
विज्ञापन


थरियांव थाना क्षेत्र के हसवा के यूको बैंक के सामने रईस परिवार संग रहते हैं। वह राजमिस्त्री हैं। परिवार के सभी लोग अलग-अलग कमरे में सो रहे थे। शनिवार की सुबह परिजन उठे तो कमरे में अलमारी का लॉकर टूटा देखकर हैरान रह गए। बेड के नीचे रखे बक्से बाहर खुले मिले।
विज्ञापन


रईस ने बताया कि बक्शे में 16 हजार रुपए नकदी, सोने का मंगलसूत्र, नाक की कील, कान के टाप्स, चांदी की तोड़िया, कपड़ों समेत एक लाख से अधिक का माल था। परिजनों ने घर के पीछे देखा कि दीवार पर सीढ़ी लगी है। उससे अंदाजा लगाया कि चोर पीछे के रास्ते से छत मेें चढ़कर कमरों तक पहुंचे हैं। चौकी इंचार्ज दिलीप कटियार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन


सीढ़ी लगाकर आंगन में कूदे चोर, ले गए माल
बक्से का ताला तोड़कर नकदी, जेवर चोरी
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें