फतेहपुर। मलवां थाना क्षेत्र में कुएं से बरामद युवती के शव के मामले में पुलिस तमाम प्रयास के बाद भी उसके परिजनों को नहीं खोज पाई है। हालांकि पुलिस ने कुछ करीबी लोगों की धर पकड़ की है। शव का पोस्टमार्टम भी दूसरे दिन नहीं हो सका है।
थाने के रैना और दावतपुर गांव के बीच शुक्रवार को खरगी बाबा कुएं के पास से युवती का शव बरामद हुआ था। गांव के ही एक परिवार की युवती बताई गई थी। हालांकि उसकी शिनाख्त के लिए परिवार का कोई शख्स नहीं पहुंचा था। एसओ अनूप सिंह ने बताया कि युवती के मां बाप का पता नहीं लगा है। उसके परिवार के दूसरे सदस्यों से पूछताछ के लिए लाया गया है।
चाचा, ताऊ को उठा लाई पुलिस
कुएं में युवती के शव मिलने का मामला