फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दसवीं के छात्र को दी थी हत्या की सुपारी

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। अपने साले को रास्ते से हटाने के लिए एक शख्स ने दसवीं के छात्र का सहारा लिया। उसे सवा दो लाख रुपये में हत्या की सुपारी दी। हालांकि उसने चाकू से ताबड़तोड़ दस वार किए लेकिन हत्या नहीं कर पाया। कानपुर में इलाज करा रहे घायल की हालत में अब सुधार है। पुलिस ने जीजा व सुपारी लेने वाले को गिरफ्तार कर जेल भेजा है।
विज्ञापन


भिटौरा बाईपास में मजार के पास सेल्समैन रंजीत शाह (25) पर 23 नवंबर को हुए जानलेवा हमले का खुलासा कोतवाली पुलिस ने कर दिया। बिहार के सहरसा इस्लामपुर नौहट्टा निवासी महेश्वर शाह का बेटा रंजीत हाईवे पर संचालित एक मार्केटिंग कंपनी में सेल्समैन है। उसे 23 नवंबर को मैनपुरी जिले के किशनी इंदरपुर निवासी साथी

राजीव भिटौरा बाईपास इलाके में एक सुनसान मजार के पास ले गया था। इसी बीच झाड़ियों से निकले दो लोगों ने रंजीत पर चाकू से जानलेवा हमला कर दिया। पुलिस ने राजीव को मौके से पकड़ लिया था। आरोपी ने अपने साथियों के बारे में कुछ नहीं कबूला था। अंतत: साजिश में शामिल मानकर पुलिस ने उसे जेल भेज दिया था।
विज्ञापन


इसके बाद तफ्तीश कर बाकरगंज चौकी इंचार्ज संदीप तिवारी ने घायल रंजीत के सगे जीजा बिहार प्रांत खगड़िया जिले के लगार परबत्ता गांव निवासी सुमित कुमार उर्फ मुनचुन व शहर के मसवानी मोहल्ला निवासी नफीस कुरैशी के बेटे अनस कुुरैशी को गिरफ्तार किया। चौकी इंचार्ज ने बताया कि घटना का मास्टरमाइंड सुमित कुमार है। सुमित साले के परिवार में किसी महिला को पसंद करता था। पुलिस के मुताबिक सुमित साजिश के तहत साले को खाद्य

सामग्री में भांग मिलाकर खिलाने लगा था। जिससे उसके सिर में अक्सर दर्द होता था। सुमित ने ही 23 नवंबर की शाम रंजीत को दर्द से आराम के लिए मजार में माथा टेकने की सलाह देकर राजीव के साथ भेजा था। वहां पहले से अनस कुरैशी घात लगाकर बैठा था। रंजीत पर अनस ने चाकू से ताबड़तोड़ हमला किया। सुमित व अनस पड़ोसी हैं। इसी वजह से दोनों में अच्छा संपर्क था। अनस शहर के एमआईसी में कक्षा दस का छात्र है। उसका

पिता टेलर हैं। रुपयों की जरूरत होने की वजह से अनस ने दो लाख 25 हजार रुपये में अनस की हत्या की सुपारी ली थी। काम पूरा न होने के कारण सुमित ने रकम अनस को नहीं दी। पुलिस ने दोनों को ज्वालागंज चौराहे से पकड़ा है। अनस के पास से चाकू और सुमित से तमंचा बरामद किया गया है।
विज्ञापन

फोटो संख्या एवं परिचय
15 - शहर कोतवाली में दाएं से सुमित व अनस

सेल्समैन पर जानलेवा हमले का खुलासा

साले को रास्ते से हटाने के लिए जीजा ने रची साजिश
दसवीं के छात्र को दी थी हत्या की सुपारी, मास्टरमाइंड समेत दो गिरफ्तार

अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें