फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परिवर्तन फाउंडेशन के अध्यक्ष से मारपीट

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
चौडगरा(फतेहपुर)। चोरी का आरोप लगाने के विवाद में सोमवार को दो पक्षों के बीच मारपीट हुई। पुलिस ने दोनों पक्षों की ओर से रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू की है। एक पक्ष के परिवर्तन फाउंडेशन के अध्यक्ष को काफी चोट आई हैं।


कल्यानपुर थाने के साईं गांव निवासी राजकिशोर तिवारी ने पुलिस को बताया कि वह दोपहर करीब दो बजे दोस्त अजय शुक्ला को कानपुर जाने के लिए घर के बाहर छोड़ने आए थे। इसी बीच गांव के मुकेश सिंह, डान सिंह, भिक्खू सिंह, प्रदीप सिंह नशे में दिखे। उसे देखकर गाली गलौच करते हुए मारपीट करने लगे। विरोध करने पर लाठी-डंडे से पीटा। बीच बचाव में आए साथी को भी पीटा गया। आरोपी सामाजिक कार्य की वजह से खुन्नस रखते हैं। इसी वजह से हमला किया है। इनसे जान का खतरा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, चौकी इंचार्ज आरके यादव ने बताया कि तीन माह पहले राजकिशोर का मोबाइल चोरी हुआ था। उन्होंने डान सिंह पर आरोप लगाया था। इसी खुन्नस में मारपीट हुई है। दूसरे पक्ष के डान सिंह के पिता गोविंद सिंह की तहरीर पर राजकिशोर व उनके चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।


परिवर्तन फाउंडेशन के अध्यक्ष से मारपीट
दोनों पक्षों से दर्ज की गई रिपोर्ट
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें