फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रधान के हमलावर को पुलिस ने जेल भेजा

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। ससुराल में पंचायत के दौरान प्रधान को गोली मारकर घायल करने के आरोपी को पुलिस ने गुरुवार जेल भेज दिया है। पुलिस ने आरोपी के पास से तमंचा और चाकू बरामद किया है।
विज्ञापन



किशनपुर थाने के नरैनी गांव निवासी गंगाराम का बेटा दीपक ससुराल खखरेरू कठेरिया गांव बुधवार को पत्नी बिटान को जबरदस्ती लिवाने ससुराल पहुंचा था। तभी ससुराल पक्ष ने गांव के प्रधान मान सिंह को पंचायत के लिए बुलाया था प्रधान ने लड़की पक्ष से कोई बात कही तो दीपक ने तमंचे से प्रधान को गोली मारकर घायल कर दिया

था। प्रधान की तहरीर पर पुलिस ने एफआईआर दर्ज की है। पुलिस ने आरोपी दीपक को जेल भेजा है। दीपक के साले बउवा ने बताया कि उन लोगों को बहनोई के पास तमंचा और चाकू होने का अहसास नहीं था। वह बहन को जबरन ले जा रहा था। गोलीकांड के बाद बहन पर उसने चाकू से हमला भी करने का प्रयास किया। असफल होने पर खुद पर हमला करने की कोशिश की। वह मरने और मारने के लिए उतारू था। थाने के लॉकअप में भी जेल से छूटने के बाद देर रात बहन को मारने के लिए चिल्लाता रहा। घटना से परिवार के लोगों में दहशत का माहौल है। थानेदार एसएन त्रिपाठी ने बताया कि आरोपी को जेल भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रधान के हमलावर को पुलिस ने जेल भेजा
- तमंचे के साथ चाकू पुलिस ने बरामद किया
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें