फतेहपुर। मझिलेगांव के पास बुधवार तड़के अपहृत मुकेश कोरी को बुलाने वाली युवती की जान भी खतरे में है। युवक के परिवार वालों का कहना है कि अपहर्ता दोनों को बांधकर बोलेरो में ले गए हैं।
युवती का इस्तेमाल मुकेश को बुलाने के लिए किया था। पुलिस रिपोर्ट दर्ज करने के बाद जांच के नाम पर अभी तक कुछ भी नहीं कर सकी है। युवक को खोजने के परिवार वाले बांदा रवाना हो गए हैं।
बकेवर थाना क्षेत्र के पधारा गांव निवासी स्व. सदलू प्रसाद का बेटा मुकेश कोरी तीन साल से सूरत में रहता है। वह त्योहार पर 29 सितंबर को गांव आया था। उसका सूरत में ही बांदा की लड़की से दो साल से प्रेम प्रसंग चल रहा था। यह भी बताया जा रहा है कि दोनों ने गुपचुप तरीके से शादी कर ली है। बांदा जिले से युवती बुधवार को मझिलेगांव आई थी।
उसके बुलाने पर मुकेश परिवार के मोनू के साथ साइकिल से गया था। मोनू ने बताया कि युवती के साथ बोलेरो में दो युवक और दो अन्य महिलाएं थी। मुकेश के पहुंचते ही हमला कर दिया। मरणासन्न करने के बाद चेहरे पर कपड़ा बांधकर उठा ले गए। आरोप है कि उन लोगों ने युवती को भी बांध लिया था।
पड़ोसी गांव जबरन का पुरवा के मन्नीराम, भैरम, भरोसा, संतो, गंगाराम, विश्राम, रजेपाल आदि ने विरोध भी किया था। इस पर अपहरण करने वाले लोग बोले कि दो साल से मुकेश उनकी बेटी से गलत काम कर रहा है। इसको सबक सिखाने आए हैं। उसकी जान लेने के बाद ही छोडे़ंगे।
बताया कि आरोपियों की बोली बांदा जिले की लग रही है। उनके पास तमंचे भी थे। प्रतीत होता है कि अपहरणकर्ता युवती के परिवार वाले हैं। उन्हें मुकेश से युवती के प्रेम प्रसंग और शादी की भनक लग गई थी।
तभी युवती को लेकर आए थे। मुकेश को बुलाने के लिए उससे काल कराई थी। पुलिस ने मुकेश के चाचा राजेश कोरी की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज की है। थाना प्रभारी सीबी सिंह ने बताया कि छानबीन की जा रही है।
इनसेट:
एक अक्तूबर की रात मुकेश के घर रुकी थी युवती
मुकेश के सहारे ही उसका परिवार चल रहा है। उससे छोटे भाई और बहन हैं। मां और पिता की कई साल पहले मौत हो गई थी। 29 सितंबर को मुकेश तीन साल बाद घर लौटा था। चाचा राजेश ने बताया कि भतीजे के घर एक अक्तूबर की शाम करीब पांच बजे एक युवती आई थी। वह रात भर घर में रुकी थी। दूसरे दिन सुबह करीब छह बजे चली गई थी। कयास लगाए जा रहे हैं कि युवती के एक रात रुकने पर ही परिजनों को शक हुआ होगा। परिजनों की पूछताछ के बाद युवती ने मुकेश के बारे में बताया होगा।
19- फाइल फोटो मुकेश।
3- जबरन का पुरवा के ग्रामीण।
अ-फालोअप
खतरे में युवती की भी जान
36 घंटे बाद भी अपहृत युवक का नहीं लगा सुराग
युवक को बुलाने के लिए युवती का किया था इस्तेमाल
अमर उजाला ब्यूरो