फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाला में डूबकर बालक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन


फतेहपुर। कल्यानपुर थाना क्षेत्र के पालीखेड़ा गांव के कल्लू पासवान का बेटा सागर (13) सोमवार की सुबह नौ बजे भैस लेकर जंगल गया था। पांडुनदी और पालीखेड़ा गांव के बीच एक नाला पड़ता है। पांडुनदी में जलस्तर बढ़ने की वजह इस समय नाला में पानी का तेज बहाव है।
विज्ञापन


भैंस नाला में चलीं गईं। काफी देर जब यह बाहर नहीं निकली तो सागर खोजने के लिए पानी में कूद गया। दोपहर तीन बजे के आसपास भैंसे घर पहुंच गई लेकिन सागर नहीं पहुंचा। परिजन जंगल पहुंचे तो बालक का शव नाला में उतराता मिला। पुलिस को बिना सूचना दिए परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें