फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चचेरे भाई ने मासूम संग किया दुष्कर्म, हालत बिगड़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
चचेरे भाई ने मासूम से किया दुष्कर्म
विज्ञापन


फतेहपुर। धाता थाना क्षेत्र में गुरुवार की देर शाम चचेरे भाई ने मासूम से दुष्कर्म किया। इससे पीड़ित की हालत बिगड़ गई। उसे देर रात जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी की तलाश में छापे मार रही है।


आठ साल की बच्ची गुरुवार की देर शाम घर के पीछे कू ड़ा फेंकने गई थी। यहां पहले से घात लगाए चचेरा भाई खड़ा था। परिजनों ने बताया कि उसने बच्ची को बहाने से अपने पास बुलाया। इसके बाद अश्लील हरकतें करने लगा।
विज्ञापन



बच्ची ने चीख पुकार मचाकर विरोध करने की कोशिश की। इस पर आरोपी ने उसका मुंह दबा लिया। युवक ने बच्ची केे साथ दुष्कर्म किया। आरोपी किसी को कुछ भी बताने पर जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गया। बच्ची को मां ने खौफजदा देखकर पूछताछ की। बच्ची की आपबीती सुनकर मां सन्न रह गईं। बच्ची को रक्तस्राव हो रहा था। इस पर परिजन आरोपी के घर पहुंचे। वह घर से भाग चुका था।
विज्ञापन



परिजनों ने रात में करीब 11 बजे यूपी 100 नंबर पर सूचना दी। एसओ राजेश सिंह मौके पर पहुंचे। एसओ ने बताया कि बच्ची को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आरोपी के खिलाफ पाक्सो एक्ट के तहत रेप की एफआईआर दर्ज की गई है।

- पीड़ित की हालत बिगड़ी, जिला अस्पताल में कराया भर्ती, पुलिस ने आरोपी की तलाश में मारे छापे
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें