पार्टी जिला कार्यालय में बोलती सपा महिला सभा जिलाध्यक्ष संगीता राज पासी
- फोटो : FATEHPUR
फतेहपुर। समाजवादी पार्टी महिला सभा ने शनिवार को पार्टी कार्यालय में राष्ट्रीय महिला दिवस मनाया। यहां प्रदेश की प्रथम राज्यपाल सरोजनी नायडू जयंती पर गोष्ठी का आयोजन कर महिलाओं पर बढ़ते अपराध को लेकर चिंता जताई।
महिला सभा जिलाध्यक्ष संगीता राज पासी ने कहा कि महिलाओं के उत्पीड़न के लिए भाजपा सरकार पूरी तरह जिम्मेदार है।
प्रदेश में महिलाओं से लेकर अबोध बच्चियां तक सुरक्षित नहीं हैं। पीड़ितों की कोई सुनने वाला नहीं है। सत्तापक्ष के दबाव में आरोपियों को थाने से ही छोड़ दिया जाता है।
सपा ही प्रदेश में बढ़ते अपराधों से निजात दिला सकती है। गोष्ठी का संचालन कविता अग्निहोत्री ने किया।
इस मौके पर रीता प्रजापति, फहमीदा खान, नफीसा बानो, रेशम सिद्दीकी, तरन्नुम परवीन, अन्नू मिश्रा, नूर जहां, गीताराज पासी, रामसखी, निर्मला, लीलावती मौजूद रहीं।