फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेकरी संचालक को मारपीट कर बदमाशों ने लूटा

विज्ञापन
राजकमल - फोटो : FATEHPUR
विज्ञापन
फतेहपुर। बाइक सवार बदमाशों ने गुरुवार रात बेकरी संचालक को मारपीट कर लूट लिया। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर बदमाशों की तलाश शुरू की है।
विज्ञापन

शहर कोतवाली क्षेत्र के आबूनगर नई बस्ती निवासी राजकमल मौर्या बेकरी संचालक हैं। वह गुरुवार रात त्रिलोकीपुर के रहने वाले सेल्समैन से रुपये लेकर घर लौट रहे थे।
अस्ती रेलवे क्रासिंग पार करने के बाद पीछे से दो बाइकों में सवार तीन बदमाशों ने उन्हें ओवरटेक करके रोक लिया। इनमें एक बदमाश नकाबपोश था बाकी दो के चेहरे खुले थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

बदमाशों ने बेकरी संचालक को पीटकर जेब से 82 सौ रुपये छीन लिए और मोबाइल छीनने का प्रयास किया। इस पर बेकरी संचालक बदमाशों में भिड़ गया।
करीब 15 मिनट तक चले संघर्ष के बाद बदमाश भाग निकले। घटना के बाबत बेकरी संचालक ने बताया कि उन्होंने नकाबपोश के चेहरे से मफलर हटाने की कोशिश की, लेकिन सफल नहीं हो सके।
बदमाशों के भागने के बाद उन्होंने 112 नंबर पर सूचना दी। इस पर सीओ सिटी व कोतवाल रवींद्र श्रीवास्तव मौके पर पहुंचे।
उन्होंने आसपास के लोगों से पड़ताल की और उसे अस्पताल भेजा। सीओ सिटी संजय सिंह ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर घटना की जांच शुरू की गई है।
बाइक सवार लुटेरों ने फर्जी नंबर प्लेट लगाकर वारदात को अंजाम दिया है। जांच के दौरान बदमाशों की गाड़ी का जो नंबर था, वह दूसरी बाइक का मिला है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें