फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीसीएम का शीशा तोड़कर चालक को पीटा, जख्मी

विज्ञापन
विज्ञापन
बहुआ। बांदा-बिंदकी हाईवे पर महाखेड़ा गांव के पास कुछ लोगों ने एक डीसीएम का शीशा तोड़कर चालक से मारपीट कर दी। इस दौरान चालक ने 20 हजार रुपया भी गुम होने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

गाजीपुर थाना क्षेत्र के बड़ागांव निवासी दीप नारायण डीसीएम चालक हैं। वह शनिवार रात गाड़ी से बिंदकी होते रीवा जा रहे थे। जैसे ही वह महाखेड़ा गांव के किनारे सड़क पर पहुंचे तो वहां पर एक शादी कार्यक्रम चल रहा था। इसी दौरान कुछ अराजक तत्व आ गए और गाड़ी का शीशा तोड़कर उसे पीटने लगे। उसने विरोध किया तो अराजक तत्वों ने उसे पीटा।
इस दौरान उसके पास रखे 20 हजार रुपए भी गायब हो गए। लोगों ने बीच-बचाव कर झगड़ा शांत कराया। पुलिस को सूचना मिलने पर टीम मौके पर पहुंची। हालांकि तब तक मारपीट करने वाले युवक भाग चुके थे। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें