फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूके लिप्टस की आड़ में काटे गए नीम, आम के पेड़

विज्ञापन
विज्ञापन
बहुआ। गाजीपुर थाना क्षेत्र केवई गांव में हरे पेड़ों की कटान धड़ल्ले से की जा रही है। यहां पर यूकेलिप्टस के पेड़ काटने के नाम पर नीम व आम के पेड़ काटे जा रहे हैं। इसकी फोटो भी रविवार शाम सोशल मीडिया में वायरल हुई है।
विज्ञापन

बताया गया कि लकड़ी कटाने वाले लोगों ने वन विभाग से यूकेलिप्टस के पेड़ काटने की अनुमति ले रखी है, लेकिन केवई गांव में उसकी जगह पर आम और नीम के पेड़ काटकर गिराए जा रहे हैं। सुबह से लेकर रात तक इलेक्ट्रानिक कटर से बड़े-बड़े पेड़ काटे जा रहे हैं। इसमें वन विभाग व स्थानीय पुलिस की भूमिका को लेकर भी तरह-तरह की चर्चा हैं। इस मामले में शाह चौक इंचार्ज अमित कुमार ने बताया कि कटान की जानकारी उन्हें नहीं है। अगर ऐसा है तो वह जांच कराएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें