फतेहपुर। चार दिन से लापता युवक का शव शुक्रवार को कुएं में मिला। हथगाम थाना क्षेत्र के चंपतपुर गांव निवासी सतीश तिवारी (26) पिछले चार दिन से गायब थे। गांव किनारे कुएं के पास शाम को गेहूं काटने जा रहे किसान पहुंचे। दुर्गंध आने पर कुएं में झांका तो शव पड़ा था। ग्रामीणों की भीड़ लग गई। सूचना पर सतीश का भाई विवेक और अन्य परिजन पहुंचे। पुलिस ने शव को बाहर निकलवाया।
विवेक ने बताया कि सतीश की शिनाख्त की, बताया कि वह मानसिक कमजोर था। इलाज हो रहा था। गायब होने केे बाद उसकी तलाश कर रहे थे। कुआं सपाट होने से हादसा हो गया। भाई विवेक, विनय तिवारी, बहन रुचि तिवारी और मां रामा देवी रो-रोकर बेहाल हो गईं। थानाध्यक्ष अश्वनी सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।