फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरिहरगंज चर्च में बढ़ाई गई सुरक्षा चौकसी

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। सदर कोतवाली क्षेत्र के हरिहरगंज चर्च में धर्मपरिवर्तन को लेकर हंगामे के बाद सुरक्षा बढ़ाई गई है। प्रकरण में एडीजी कानून व्यवस्था प्रशांत कुमार ने संज्ञान में लिया है। प्रयागराज आईजी डॉ. राकेश सिंह को अपने स्तर से पूरे प्रकरण की जांच कराए जाने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

हरिहरगंज चर्च में धर्मपरिवर्तन कराए जाने का आरोप लगाकर विहिप और बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने गुरुवार रात हंगामा किया था। चर्च से भारी संख्या में लोग पकड़े गए थे। विहिप के सहमंत्री मनीष दीक्षित के आरोप पर पादरी विजय मसीह समेत 55 लोगों पर पुलिस ने धर्मपरिवर्तन, फर्जीवाड़े का मुकदमा दर्ज किया था। कोर्ट से आरोपियों को राहत मिली है। मामले को एडीजी कानून व्यवस्था ने संज्ञान में लिया है। उन्होंने आईजी को प्रकरण की जांच के दौरान निगरानी रखने के निर्देश दिए हैं। आईजी के निर्देश पर शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए चर्च परिसर पर पुलिस ड्यूटी लगाई गई है। कोतवाल आनंद प्रकाश शुक्ला ने बताया कि अराजकतत्व माहौल को बिगाड़ सकते हैं। इसी वजह से पुलिस तैनात की गई है।
कॉफी शॉप संचालक मिथुन चौरसिया और उनके परिवार पर हमला किए जाने की घटना के बाद एसपी राजेश कुमार सिंह शनिवार शाम मौके पर पहुंचे। उन्होंने गली में मार्च किया। आसपास इलाके में पुलिस की चहलकदमी से लोगों में हड़कंप मचा रहा। एसपी ने घटनास्थल वाले घर की छानबीन की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें