फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बोरहा नाले में फेंका मिला युवती का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
बहुआ। करीब 18 साल की युवती की हत्या कर शव नाले में फेंक दिया गया। मंगलवार शाम को ललौली-मुत्तौर मार्ग पर कोर्राकनक गांव के पास बोरहा नाले में शव देख ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी तो हड़कंप मच गया। पुलिस को आशंका है कि शव को देर रात नाले में फेंका गया। हुलिये से युवती संपन्न परिवार की लग रही है। शिनाख्त के लिए पड़ोसी जनपदों की पुलिस से संपर्क किया गया है।
विज्ञापन

बोरहा नाले के पास से मंगलवार की शाम कुछ लोग निकले तो खरपतवार के बीच एक युवती का शव पड़ा देखा। कुछ ही देर में मौके पर लोगों की भीड़ लग गई और पुलिस भी पहुंच गई। पुलिस ने शव को नाले से बाहर निकलवाया और शिनाख्त का प्रयास किया।
लेकिन कोई भी युवती के बारे में कोई जानकारी नहीं दे सका। 18 वर्षीय युवती का रंग गेहुंआ है। उसने नीली रंग की जींस, हरा टॉप पहना रखा है। ाथ में खड़ी बंधी हुई है। इसके साथ ही दाएं हाथ में कलावा व बाएं हाथ में काला धागा बंधा है। चेहरे पर चोट के निशान मिले हैं। आशंका है कि शव को पुलिया से नीचे फेंकने में यह चोट लगी हो।
विज्ञापन

इंस्पेक्टर संदीप तिवारी ने बताया कि हुलिये से युवती संपन्न परिवार की लग रही है। आशंका है कि शव को देर रात में यहां फेंका गया है। बांदा, हमीरपुर, कानपुर जनपदों की पुलिस से संपर्क कर युवती के बारे में जानकारी का प्रयास किया जा रहा है। जनपदों के सभी थानों से भी लापता युवतियों के बारे में जानकारी मांगी गई है। फिलहाल शव को मर्च्युरी में रखवाया गया है। युवती की मौत कैसे हुई इसकी सही जानकारी पोस्टमार्टम रिपोर्ट से ही होगी।
दोनों तरफ हाईवे से जुड़ा ललौली-मुत्तौर मार्ग
ललौली-मुत्तौर मार्ग दोनों तरफ हाईवे से जुड़ा है। ललौली से मुत्तौर की तरफ जाने पर यह मार्ग बांदा-टांडा हाईवे से जुड़ा है। जबकि मुत्तौर से ललौली की तरफ आने पर वाहन सवार बांदा-सागर हाईवे पहुंचते हैं। जिस स्थान पर युवती का शव मिला वह दोनों हाईवे के बीच का स्थान है। यानी दोनों तरफ पांच किमी जाने पर हाईवे पकड़ा जा सकता है। इसके अलावा, ललौली-मुत्तौर मार्ग पर आबादी कम और सन्नाटा ज्यादा रहता है।
इस लिहाज से भी इस मार्ग पर आकर किसी घटना को करना सहज है। पुलिस इस बात का पता लगाने में जुटी है कि युवती की हत्या के बाद शव किस मार्ग से होकर यहां लाया गया। एक तरफ बांदा और दूसरी तरफ कानपुर आसानी से जाया जा सकता है इसलिए इस बात की भी आशंका गहराती है कि युवती इन दोनों जिलों की हो सकती है। यही कारण है कि पुलिस ने इन जिलों की पुलिस के भी संपर्क में है। (संवाद)
हुलिया बता रहा शहरी पृष्ठभूमि से जुड़ी है युवती
युवती का हुलिया बता रहा है कि युवती शहरी पृष्ठभूमि से जुड़ी हो सकती है। युवती जींस और टॉप अच्छी कंपनी के पहने है। घड़ी भी महंगी प्रतीत हो रही है। मोबाइल या फिर ऐसी कोई भी चीज युवती के पास से नहीं मिली है जिससे उसकी शिनाख्त में मदद मिल सके।
पुलिस को इस बात की भी आशंका है कि हत्या के बाद हत्यारों ने युवती की अच्छे से तलाशी ली और उसका सारा सामान निकालने के बाद यहां फेंक दिया। इन सामानों में मोबाइल भी हो सकता है। पुलिस सर्विलांस की भी मदद ले रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें