फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीआरडी जवान को बंधक बनाकर आईटीआई कालेज में लूट

विज्ञापन
विज्ञापन
खागा (फतेहपुर)। आईटीआई कॉलेज खासमऊ में शुक्रवार देर रात घुसे बदमाशों ने गार्ड को बंधक बनाकर लूटपाट की।बदमाशों के जाने के बाद गार्ड किसी तरह बाहर आया और शोर मचाया। आवाज सुनकर बगल में स्थित आश्रम पद्धति कालेज के सुरक्षा कर्मी ने गार्ड को खोला और पुलिस को सूचना दी। घटना की जानकारी मिलते ही हड़कंप मच गया और पुलिस फोर्स कॉलेज पहुंच गया। गार्ड से पूछताछ के बाद पुलिस ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन

खासमऊ आईटीआई में शुक्रवार शाम पीआरडी जवान मातादीन निवासी बिधातीपुर थाना असोथर बतौर गार्ड तैनात थे। शुक्रवार रात करीब 11 बजे कुत्ते के भौंकने पर मातादीन जैसे ही कॉलेज गेट के अंदर बने मंदिर व ट्रांसफार्मर के पास पहुंचे एक बदमाश मातादीन पर लपका।
मातादीन ने उसके सिर पर डंडा मार दिया। यह देख मंदिर के पीछे से पांच-छह बदमाश आ गए और उन्होंने मातादीन को दबोच लिया। फिर गार्ड रूम में ले गए। उसकी वर्दी उतारकर, बनियान व अन्य चीजों से हाथ, पैर बांधकर बंद कर दिया। दो बदमाश गार्ड रूम में रुके और बाकी चाबी का गुच्छा लेकर आईटीआई कॉलेज के अंदर दाखिल हुए। बदमाशों ने यहां लगे सीसीटीवी कैमरों को तोड़ दिया और प्रिंसिपल रूम, रिकार्ड रूम, आफिस, वर्कशॉप, गणना रूम में जाकर तोड़फोड़ कर सामान लूट लिया।
विज्ञापन

बदमाश यहां से दो इंवर्टर, दो बैटरी, एक डीबीआर, दो मॉनीटर, छह सीसीटीवी कैमरे, एक फ्रिज, एक प्रिंटर, फोटोकॉपी मशीन, की-बोर्ड, माउस, कुर्सी, मेज और ट्रांसफार्मर से करीब 200 लीटर तेल पिकअप में लादकर भाग निकले। बदमाशों के जाने के बाद मातादीन किसी तरह सड़क पर पहुंचे और शोर मचाया। आवाज सुनकर बगल में स्थित आश्रम पद्धति कॉलेज का सुरक्षा कर्मी आ गया।
उसने मातादीन को मुक्त किया और पुलिस को सूचना दी। पुलिस टीम ने मौके पर जांच की और बाद में कॉलेज में कार्यदेशक के पद पर तैनात मायाराम की तहरीर पर अज्ञात बदमाशों के खिलाफ गार्ड को बंधक बनाकर लूट व तोड़फोड़ करने का मुकदमा दर्ज किया। इंस्पेक्टर खागा संतोष शर्मा ने बताया कि ट्रांसफार्मर से तेल चोरी के दौरान गार्ड को बंधक बनाकर यह वारदात की गई है। तहरीर पर बंधक बनाकर लूट, तोड़फोड़ का मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है।
ट्रांसफार्मर का तेल चोरी करने आए थे बदमाश
आईटीआई कॉलेज में बदमाशों के घुसने का मकसद यहां रखे ट्रांसफार्मर का तेल चुराना था। लेकिन कुत्ते के भौंकने से मामला बिगड़ गया। गार्ड ने किसी जीव के होने की आशंका पर पत्थर मारा तो एक बदमाश गार्ड की ओर लपक पड़ा। गार्ड ने जैसे ही उसे डंडा मारा बाकी बदमाश भी आ गए और गार्ड को बंधक बना लिया। बदमाश कॉलेज की पीछे की दीवार फांदकर अंदर घुसे और फिर गेट के पास स्थित मंदिर के पीछे पहुंचे थे। मंदिर से सटा हुआ 165 केवीए का ट्रांसफार्मर रखा था।
बदमाशों ने पाइप काटकर इसका तेल निकाल लिया। पुलिस की जांच में सामने आया है कि शुक्रवार रात करीब 11 बजे बिजली ट्रिपिंग हुई थी। अनुमान है कि इसी दौरान बदमाशों ने ट्रांसफार्मर से जुड़े हाईटेंशन लाइन के तार को निकाल दिया और तेल निकालने के लिए पार्ट्स अलग कर दिए।
बंधक बनाया और फोन करके मंगाई गाड़ी
गार्ड मातादीन ने पुलिस को बताया कि बदमाशों ने उसके सिपर एक कथरी डाल दी थी कि ताकि वह कुछ देख न सके। असलहों से लैस बदमाशों ने शोर करने पर जान से मारने की धमकी दी तो वह चुप हो गया। तभी उसने सुना कि एक बदमाश ने किसी को फोन किया और गाड़ी मंगाई। उससे चाबी लेकर कालेज का गेट खोल दिया और दो से तीन मिनट में एक गाड़ी अंदर आ गई। इसी गाड़ी में सामान ले जाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें