फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष कोरोना संक्रमण के दौरान मरे नेताओं के परिजनों से मिले

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह शनिवार को कोरोना संक्रमण से जान गंवाने वाले पार्टी नेता और कार्यकर्ताओं के परिजनों से मिले औ उन्हें ढांढस बंधाया। प्रदेश अध्यक्ष ने हर संभव मदद का भरोसा भी दिया।
विज्ञापन

प्रदेश अध्यक्ष सभी विधायकों के साथ जिलेभर में घूमे। हुसैनगंज विधानसभा क्षेत्र के आदिलपुर गांव के बूथ अध्यक्ष मिथलेश बाजपेयी के परिजनों से मिले। इसके बाद शहर के मुराइनटोला में पूर्व विधायक महेंद्र प्रताप सिंह के परिजनों से मिले।
पटेल नगर निवासी पूर्व विधायक रक्षपाल लोधी के परिजनों से मिलकर ढांढस बंधाया। शादीपुर चौराहा स्थित नीलिमा सिंह चौहान के परिजनों से भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष ने मिलकर मदद का भरोसा दिया। शहर के गढ़ीवा मोहल्ले में धनंजय पाल के परिजनों से मिलने पहुंचे।
विज्ञापन

शहर के मऊ निवासी स्वतंत्र लोधी, अंदौली निवासी अभिषेक गिहार और गुरु पैलेस जीटी रोड निवासी संजय गुप्ता के परिजनों से मिलकर उन्हें ढांढस बंधाया। बाद में प्रदेश अध्यक्ष ने खागा रामगोपाल सिंह के आवास में दोपहर का भोजन किया। इस मौके पर पार्टी के जिलाध्यक्ष आशीष मिश्रा, बिंदकी विधायक करण सिंह पटेल, सदर विधायक विक्रम सिंह, अयाह शाह विधायक विकास गुप्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें