फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोलियों की तड़तड़ाहट से थर्राया रानीपुर मौरंग खदान, भगदड़

विज्ञापन
विज्ञापन
खागा। रानीपुर मौरंग खदान में रविवार की रात दो पक्षों में ताबड़तोड़ फायरिंग हुई। दोनों ओर लगभग दस मिनट तक फायरिंग की गई। गोलियों की आवाज सुनकर वहां पर मौजूद वाहन चालक गाड़ियों को छोड़कर भाग निकले। चर्चा है कि झगड़ा खदान संचालक व पार्टनर के बीच हुआ है। हालांकि देर रात इसकी पुष्टि नहीं हो सकी। फायरिंग की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुँची।
विज्ञापन

खागा तहसील व धाता थाना क्षेत्र के रानीपुर-2 खदान में रविवार की शाम को वाहन चालक मौरंग लेने पहुँच रहे थे। बताया जा रहा है कि अचानक वहां पर दो पक्ष आमने-सामने आ गए और हवाई फायरिंग शुरू कर दी। गोली चलते ही पूरे खदान में दहशत फैल गई और वाहन चालक खदान से भाग निकले। गोली चलने की खबर पर धाता इंस्पेक्टर उपेंद्र राय भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुँचे और पूछताछ शुरू की। फिलहाल पुलिस के हाथ अभी कुछ नहीं लगा है।
पुलिस वहाँ लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच करने में जुट गई। बता दे कि रानीपुर खदान में पहले भी वर्चस्व को लेकर फायरिंग होती रही है। इस मामले में मुकदमें भी दर्ज हुए हैं। सीओ खागा गया दत मिश्र ने बताया कि फायरिंग की सूचना पर पुलिस बल मौके पर है। सीसीटीवी के जरिए सुराग हासिल करने का प्रयास जारी है। झगड़ा किन लोगों के बीच हुआ। यह स्पष्ट नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें