फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फतेहपुरः नशे में जीप लेकर बेसमेंट में घुसा चालक

विज्ञापन
शहर के लखनऊ बाईपास में दुकान के बेसमेंट में घुसी मार्शल, लगी भीड़। संवाद - फोटो : FATEHPUR
विज्ञापन
फतेहपुर। हाईवे किनारे नशे में चालक जीप लेकर शनिवार शाम दुकानों के नीचे बने बेसमेंट में जा घुसा। हादसे से दुकानदारों में अफरा-तफरी मच गई। मार्शल की टक्कर से सीढ़ियों की रेलिंग टूट गई और एक बाइक भी क्षतिग्रस्त हो गई। लोगों ने चालक की पिटाई कर पुलिस के सुपुर्द कर दिया।
विज्ञापन

सदर कोतवाली क्षेत्र के लखनऊ बाईपास चौराहे पर दुकानों के नीचे स्थित बेसमेंट में हादसा हुआ। हमीरपुर जिले के घुमंतू प्रजाति के कुछ लोग लखनऊ बाईपास चौराहे के पास टेंट लगाकर जड़ी बूटी बेचने का काम कर रहे थे। वह लोग शनिवार को जीप में सामान लादकर घर जा रहे थे। चालक जीप लेकर चौराहे की ओर पहुंचा। नियंत्रण खोने के कारण चालक जीप लेकर दुकानों के नीचे बेसमेंट की सीढ़ियां तोड़कर घुस गया। आसपास के लोगों ने जीप में सवार चालक समेत चार लोगों केे सुरक्षित निकाला। बेसमेंट में ट्रैवेल्स और वेल्डिंग वर्क शॉप में कोई नुकसान नहीं हुआ। कोतवाल अमित मिश्रा ने बताया कि चालक के नशे में होने की वजह से हादसा हुआ है। सभी लोग सुरक्षित हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें