थरियांव थाने में फरियादियों की समस्या सुनतीं डीएम श्रुति व एसपी राजेश कुमार सिंह। संवाद
- फोटो : FATEHPUR
फतेहपुर। समाधान दिवस पर डीएम श्रुति और एसपी राजेश कुमार सिंह ने थरियांव थाने में शिकायतें सुनीं। समस्याओं के समाधान के लिए राजस्व और पुलिस की संयुक्त टीम गठित की गई हैं। सभी थानों में सात शिकायतों का ही मौके पर निस्तारण हो सका।
थानों में कुल 66 मामले पहुंचे। इसमें राजस्व संबंधी 45 और पुलिस संबंधी 21 प्रार्थना पत्र थे। राजस्व के कुल चार और पुलिस संबंधी तीन प्रार्थना पत्रों का मौके पर निस्तारण किया। बाकी मामलों का निस्तार गठित टीम करेगी। डीएम ने थरियांव थाने में राजस्व और पुलिस कर्मियों को आपस मे समन्वय बनाकर शिकायतों के निस्तारण के निर्देश दिए। कहा कि शिकायतों का मौके पर जाकर निस्तारण किया जाए। सभी शिकायतों को रजिस्टर में दर्ज किया जाए। एसपी ने पुलिस कर्मियों को निर्देश दिए कि राजस्व कर्मियों के आने पर फौरन उनके साथ विवादित स्थल पर जाएं।