फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur Crime: बसपा नेता व उसके पिता पर गबन का मुकदमा, पुलिस ने शुरू की जांच

Sun, 02 Oct 2022 01:09 AM IST
कानपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

फतेहपुर जिले में हरदों निवासी बसपा नेता व उनके पिता के खिलाफ धोखाधड़ी, गबन व धमकी देने की रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। विजय नगर की लक्ष्मी देवी ने 27 सितंबर को पुलिस अधीक्षक से शिकायत की थी। बताया था कि वह सेवानिवृत्त शिक्षिका हैं।

विज्ञापन


शिक्षा विभाग से ही सेवानिवृत्त मैकूलाल निवासी हरदो विआल म्यूचुअल बेनीफिट निधि में डिप्टी डायरेक्टर था। उन्होंने उन्हें बरगलाकर और छह साल में धन दोगुना करने का लालच देकर कभी चेक तो कभी नकद कुल 13 लाख रुपये जमा करा लिए। छह साल बीतने के बाद उन्होंने अपनी दोगुनी रकम मांगी तो मैकूलाल टाल मटोल करने लगा।

कई प्रयास के बाद भी मैकूलाल ने पैसा नहीं दिया और उनके मन में बेईमानी आ गई। आठ फरवरी को शिकायत पर मैकूलाल ने इकरारनामा किया और पैसा देने की बात कही लेकिन इसके बाद भी उन्होंने पैसा नहीं दिया। मैकूलाल व उनके बेटे बसपा नेता दीप गौतम की ओर से उन्हें काफी परेशान किया गया है। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर शनिवार को मैकूलाल व दीप गौतम के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें