फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला की जहर खाने से मौत, हत्या का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। जहर खाने से शनिवार रात महिला की मौत हो गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। मृतका के भाई ने ससुरालीजनों पर दहेज में दो लाख रुपये न देने पर हत्या किए जाने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

गाजीपुर थाने के बनकटा निवासी सोहित सिंह की पत्नी महिमा सिंह (22) ने रात को जहर खा लिया। परिजन शव लेकर जिला अस्पताल लेकर आए। हालत गंभीर देखकर डॉक्टर ने कानपुर हैलट रेफर किया। रास्ते में महिमा सिंह की मौत हो गई।
पोस्टमार्टम हाउस में मृतका का भाई कपिल सिंह निवासी बेरागढ़ीवा थाना हुसैनगंज ने बताया कि उसकी बहन की शादी दो साल पहले की थी। शादी के बाद से ही पति समेत चार ससुरालीजन दहेज में दो लाख रुपये की मांग को लेकर बहन को प्रताड़ित करते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

तभी जहर पिलाकर मार डाला है। थानाध्यक्ष आनंद पाल सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें