फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर पत्नी, बेटी का गला दबाया.

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। कार की मांग पूरी नहीं होने पर पति ने पत्नी और बेटी का गला दबाकर जान से मारने का प्रयास किया। पुलिस ने पति समेत पांच ससुरालियों पर मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन

सदर कोतवाली क्षेत्र के खुशवक्तराय नगर निवासी कमलेश कुमार शुक्ला ने एफआईआर में बताया कि उन्होंने पुत्री शची उर्फ वर्षा शुक्ला की शादी दो दिसंबर 2020 को विश्वास बाजपेयी निवासी किदवई नगर वाई-ए ब्लाक थाना किदवई नगर कानपुर नगर के साथ की थी।
बेटी के ससुराली शादी के बाद से कार की मांग कर रहे थे। मांग पूरी न होने पर दामाद, समधी सुधा शंकर बाजपेयी, समधन कांती, बेटी का जेठ विकास बाजपेयी और जेठानी सिम्मी उसे प्रताड़ित करने लगे। कुछ दिन बाद दामाद पुत्री को लेकर नोएडा चला गया।
विज्ञापन

जहां मारपीट कर पुत्री को परेशान करता था। सात माह की गर्भवती होने पर पुत्री को दामाद फतेहपुर रेलवे स्टेशन पर छोड़कर चला गया।
उनके घर में बेटी ने एक बेटी को जन्म दिया। दामाद ने पुत्री को तलाक की धमकी देकर वापस बुलाया। पुत्री नौ जुलाई 2022 को नोएडा गई। जहां 21 अगस्त 2022 की दोपहर दामाद ने पुत्री और नातिन को जान से मारने की नीयत से गला दबा दिया।
किसी तरह पुत्री ने जान बचाकर खुद को एक कमरे में बंद कर लिया और पुलिस को बुलाया। पुलिस ने उसे घर भेज दिया। कोतवाल अमित मिश्रा ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें