फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फतेहपुर : गीता यादव राज्य अध्यापक पुरस्कार के लिए चयनित

विज्ञापन
शिक्षिका गीता यादव। संवाद - फोटो : FATEHPUR
विज्ञापन
फतेहपुर। देवमई ब्लॉक के प्राथमिक विद्यालय मुरारपुर की प्रधानाध्यापक गीता यादव का चयन राज्य अध्यापक पुरस्कार 2021 के लिए हुआ है। उन्हें सम्मनित करने के लिए शासन से अधिकृत तिथि अभी घोषित नहीं हुई है।
विज्ञापन

राज्य अध्यापक पुरस्कार जिले में एक ही अध्यापक को मिलता है। 2021 में यह पुरस्कार गीता यादव को मिलेगा। 2009 बैच की शिक्षिका गीता यादव कन्नौज जिले के मानीमऊ गांव के रहने वाले टेलीकॉम इंजीनियर राजीव यादव की पत्नी हैं। इससे पहले इन्हें कई पुरस्कार मिल चुके हैं।
वर्तमान में वह कानपुर में रहती हैं। उन्होंने कोरोना काल में सारथी कार्यक्रम में राष्ट्रीय, आर्ट, क्राफ्ट में दो, उत्कृष्ट शिक्षक, उम्मीद के रंग किताब में स्टोरी प्रकाशित होने और आदर्श पाठ्यक्रम योजना में पुरस्कृत किया जा चुका है। डीसी प्रशिक्षण अशोक त्रिपाठी ने बताया कि प्राथमिक विद्यालय मुरारपुर की प्रधानाध्यापक गीता यादव का राज्य अध्यापक पुरस्कार के लिए चयन हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें