फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गृहस्थी का सामान फेंका, लहूलुहान किया

विज्ञापन
घायल मां गीता और बेटी शालू। संवाद - फोटो : FATEHPUR
विज्ञापन
फतेहपुर। मकान पर कब्जे के विवाद में एक परिवार पर गुरुवार सुबह तीन सगे भाइयों ने लाठी-डंडे और धारदार हथियार से हमला कर दिया। गृहस्थी का सामान बाहर फेंककर दरवाजे पर ताला लगा दिया। युवती का कान फट गया। उसकी 23 मई को शादी है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

गाजीपुर थाना क्षेत्र के फरीदाबाद टिकरी गांव निवासी लालमन राजगीर है। राजगीरी से परिवार का भरण-पोषण करता है। उसके पिता ने कुछ दिनों पहले मकान का गांव के ही एक पक्ष को बैनामा किया है। लालमन ने बताया कि उसके जाने के बाद घर में कब्जे के लिए उमाकांत, उसके भाई अवधेश, रजोल ने धावा बोल दिया। उसकी पत्नी गीता, पुत्री शालू (18), शालिनी (13), शलोनी (11) प्रांशू (8), प्राची (6) को घर से बाहर घसीट लाए। उन पर लाठी-डंडे और धारदार हथियार से हमला किया। हमले में शालू, गीता, प्राची को गंभीर चोट आई। शालू की 23 मई को शादी है। हमले में उसका कान फट गया है। थानाध्यक्ष आनंद पाल सिंह ने बताया कि दोनों पक्षों के बीच विवाद में मारपीट हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें