फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीमारी से तंग महिला ने जान दी

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। लौकियापुर गांव में गुरुवार सुबह बीमारी से परेशान महिला ने आग लगाकर आत्महत्या कर ली।
विज्ञापन

रामशिरोमणि की पत्नी माया सिंह (55) ढाई साल से बीमार चल रही थी। पति ने बताया माया बीमारी के चलते मानसिक तनाव में रहती थी। घर के लोग सुबह खेत चले गए थे। तभी बाथरूम में केरोसिन डालकर आग लगा ली। चीख-पुकार सुनकर पड़ोसी पहुंचे। किसी तरह से आग बुझाई गई। अस्पताल ले जाते समय माया की मौत हो गई।(संवाद)
विज्ञापन

उधर, अमौली के चांदपुर थाना क्षेत्र के धाना मजरे रिठवां गांव में महिला ने बुुधवार रात फांसी लगा ली। राहुल दूसरे प्रांत में प्राइवेट नौकरी करता है। उसकी शादी बांदा के जसपुरा थाना क्षेत्र के गड़रियापुरवा गांव की लक्ष्मी (23) के साथ तीन साल पहले हुई थी। बुधवार रात लक्ष्मी ने आंगन में रस्सी के फंदे से फांसी लगा ली। मृतका के मामा वृंदावन की तहरीर पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। थानाध्यक्ष योगेश सिंह ने बताया कि किसी ने कोई आरोप नहीं लगाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें