फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सात साल की बच्ची से दुष्कर्म का प्रयास

विज्ञापन
विज्ञापन
अल्लीपुर। मलवां थाना क्षेत्र के एक गांव में सात साल की बच्ची के साथ बुधवार रात गांव के एक युवक ने दुष्कर्म का प्रयास किया गया। उलाहना देने पर आरोपी ने बच्ची की मां से गाली-गलौज की। पुलिस ने पाक्सो एक्ट के तहत दुष्कर्म के प्रयास और एससी-एसटी का मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन

बच्ची की मां ने तहरीर में बताया कि घर के बाहर परिवार के लोग सो रहे थे। जेठानी की बेटी के साथ एक चारपाई पर उसकी बेटी भी सो रही थी। नशे में गांव का गुलाब बेटी के पास पहुंचा। उसके साथ छेड़खानी की। उसका मुंह हाथ लगाकर बंद कर दिया। उठाकर ले जाने लगा। तभी जेठानी की लड़की की नींद खुल गई। उसने बेटी को पकड़ा और शोर मचाया। इस पर गुलाब भाग निकला। वह बेटी के साथ घटना की शिकायत लेकर उसके घर गई। वहां जातिसूचक शब्द बोलकर युवक ने उसके साथ गाली-गलौज कर जान से मारने की धमकी दी। उधर, युवक के पिता ने बताया कि दो साल पहले की हैंडपंप की रंजिश है। उसी रंजिश में बेटे को फंसाया जा रहा है। थानाध्यक्ष अरविंद सिंह ने बताया कि मुकदमा दर्ज किया गया है। जांच सीओ सिटी कर रहे हैं। आरोपी को जल्द पकड़ा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें