फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शराब माफिया पर अवैध कब्जे की रिपोर्ट दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। सरकारी जमीन पर अवैध कब्जे में शराब माफिया पर लोक संपत्ति निवारण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। प्रशासन की टीम ने सोमवार को अवैध कब्जा ढहाया था।
विज्ञापन

मलवां थाना क्षेत्र के मीरमऊ पैगंबरपुर गांव निवासी राकेश सिंह उर्फ मनमोहन सिंह प्रधान है। उसकी पत्नी मंजू सिंह जिला पंचायत सदस्य है। राकेश सिंह ने चार बीघा सरकारी जमीन पर अवैध कब्जा कर रखा था। बिंदकी राजस्व टीम ने बाउंड्री और गेट ढहाकर निर्माण ध्वस्त कराया था। इसके बाद शराब माफिया पर अवैध कब्जे के मामले में लोक संपत्ति निवारण अधिनियम के तहत लेखपाल अजीजुद्दीन ने मुकदमा दर्ज कराया है। शराब माफिया पर 15 मुकदमे दर्ज हैं। थानाध्यक्ष अरविंद सिंह ने बताया कि माफिया पर मुकदमा दर्ज किया गया है। भूमाफिया की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें