फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो पक्षों में मारपीट, सात लोग नामजद

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। रामपुर बरवट गांव के खेल मैदान में खेल-तमाशा देखने के दौरान गाली-गलौज किए जाने पर दो पक्षों के बीच विवाद हो गया। दोनों पक्षों के लोग घायल हो गए। सात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन

एक पक्ष के धर्मेंद्र कुमार का आरोप है कि गुरुवार दोपहर खेल तमाशा दिखाने वालों को उसने 51 रुपये का इनाम दिया। खेल तमाशा करने वाले उसका नाम पुकार कर जय जय करने लगे। इसी खुन्नस में ज्ञान सिंह, रणवीर सिंह उर्फ आशू, जितेंद्र सिंह उर्फ बेटू, अभिषेक सिंह उर्फ बबलू ने उसे गाली गलौज की। विरोध पर उसके साथ मारपीट की। दूसरे पक्ष की एक युवती ने आरोप लगाया कि वह लोग खेल तमाशा देख रहे थे। तभी धर्मेंद्र उर्फ नीर, जितेंद्र, फूलचंद्र नशे में अभद्रता और अश्लील हरकत करने लगे। गाली-गलौज की। इसका उसने और भाइयों ने विरोध किया और घर लौट आए। खुन्नस में धर्मेंद्र समेत तीनों लोग घर के अंदर घुस आए। उसके साथ मारपीट और छेड़छाड़ की। पुलिस ने धर्मेंद्र की तहरीर पर चारों के खिलाफ एससी-एसटी एक्ट, गाली-गलौज, मारपीट की रिपोर्ट दर्ज की है। दूसरे पक्ष की युवती की ओर से धर्मेंद्र पक्ष पर घर में घुसकर मारपीट, छेड़खानी का मुकदमा दर्ज किया है। प्रभारी निरीक्षक अमित मिश्रा ने बताया कि दोनों मुकदमों की जांच सीओ द्वारा की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें