फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीएनए जांच बताएगी लापता युवती जिंदा या मुर्दा

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। लापता युवती जिंदा है या मुर्दा इसका फैसला डीएनए जांच के बाद होगा। पुलिस ने डीएनए सैंपल कराने के लिए कोर्ट में अर्जी लगाई थी। कोर्ट ने डीएनए सैंपल लेकर जांच के आदेश दिए हैं। डीएनए सैंपल का मिलान हुआ तो पुलिस अधिकारियों पर बढ़ता हाईकोर्ट का दबाव कम होगा। मामले में हीलाहवाली बरतने वाले पुलिस कर्मियों को बड़ी कार्रवाई से गुजरना पड़ेगा।
विज्ञापन

कल्यानपुर थाने के एक गांव की युवती 23 फरवरी 2021 को लापता हुई थी। 11 अप्रैल को लापता युवती के गांव से दो किलोमीटर दूरी पर अधजला युवती का शव बरामद हुआ था। पुलिस की हीलाहवाली के चलते लापता युवती के परिजन शिनाख्त से बैकफुट पर आ गए थे। अब पुलिस के सामने उसी बरामद अधजले शव से लापता युवती के परिजनों का डीएनए मिलान करा रही है। विवेचक एसआईटी टीम प्रभारी सीओ अनिल कुमार कोर्ट से डीएनए सैंपल के लिए अनुमति मांगी थी। कोर्ट ने 14 अप्रैल को सैंपल लेने की कार्रवाई की अनुमति प्रदान की है। अधजले शव का डीएनए सैंपल पोस्टमार्टम के दौरान सुरक्षित किया गया था। उससे ही लापता युवती की मां का सैंपल लेकर मिलान के लिए प्रयोगशाला भेजा जाएगा। सैंपल का मिलान हुआ तो हाईकोर्ट से पुलिस अधिकारियों को राहत मिल सकेगी, लेकिन प्रकरण में लापरवाही पुलिस कर्मियों के बरतने की स्थित भी साफ हो जाएगी। एसआईटी प्रभारी ने बताया कि सैंपल की जांच रिपोर्ट से काफी कुछ स्पष्ट हो जाएगा। जिसके बाद कार्रवाई की जाएगी।
लापरवाही बरतने पर आईजी डॉ. राकेश सिंह के आदेश पर तत्कालीन प्रभारी निरीक्षक केशव दास वर्मा(प्रयागराज हड़िया थाने के एसएचओ), महोबा स्थानांतरित एसआई महेंद्र वर्मा, जिले में तैनात एसआई यशकरन सिंह, एसआई संजीव कुमार का निलंबन हो चुका है। छह माह से कल्यानपुर थाने में तैनात थानाध्यक्ष अनुरुद्घ कुमार द्विवेदी को लाइन हाजिर किया गया है। उन पर आरोप है कि छह माह से युवती का सुराग नहीं लगा सके।
विज्ञापन

युवती की खोजबीन के लिए कल्यानपुर थाने की दो टीमें पांच अप्रैल से गुजरात के सूरत में डेरा डाले हैं। युवती का कानपुर साड़ थाना क्षेत्र के कुड़नी इलाके के एक गांव में रहने वाला पति भी गुजरात के मोरमी में मजदूरी करता है। गुजरात में मौजूद पुलिस पति से संपर्क करने में जुटी है। पुलिस ने यहां से युवती के भाई को कुड़नी भेजा और उसके बहनोई का नंबर, पते की जानकारी ली है। युवती के लापता होने के दौरान उसका पति मुंबई में था। पत्नी के गायब होने के बाद गांव आया। उसे जब हालातों के बारे में मालूम चला तो वह अपना गांव छोड़कर गुजरात चला गया।
प्रयागराज रेंज आईजी डा. राकेश सिंह की बुधवार को हाईकोर्ट में प्रकरण को लेकर पेशी है। पेशी की तैयारी के लिए एसआईटी प्रभारी सीओ अनिल कुमार और मामले से संबंधित अन्य पुलिस अधिकारी जिले से प्रयागराज रवाना हुए हैं।
आईजी डॉ. राकेश सिंह के निर्देश पर लापता युवती के परिवार को सुरक्षा मुहैया कराई गई है। थाने के दो पुलिस कर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है। पुलिस कर्मियों की 12-12 घंटे की शिफ्ट में ड्यूटी है। आईजी ने परिवार से मुलाकात कर सुरक्षा का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें