फतेहपुर। फर्नीचर कारोबारी से माल भेजने के नाम पर एडवांस रुपये लेकर हड़प लिए गए। महिला ने तीन लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
देवीगंज मोहल्ला निवासी रुपाली गुप्ता पत्नी धर्मेंद्र फर्नीचर कारोबारी है। रुपाली का आरोप है कि परिचित के पुत्तन उर्फ रामस्वरूप विश्वकर्मा निवासी राधानगर ने अपने लकड़ी कारोबारी रिश्तेदार अभिषेक विश्वकर्मा, मिथलेश वर्मा पत्नी रामशिरोमणि निवासी कानपुर की फर्म से मंगवाने का सौदा किया था। लकड़ी मंगवाने के लिए 21 दिसंबर 2020 सात लाख 35 हजार रुपये एडवांस लिए थे। इसके बाद ट्रक भेजने के नाम पर टरकाते रहे और रुपये भी हड़प कर गए। एसपी से शिकायत की गई थी। एसपी के आदेश पर कोतवाली पुलिस ने पुत्तन, अभिषेक, मिथलेश वर्मा पर रुपये हड़पने की रिपोर्ट दर्ज की है। कोतवाल आनंद प्रकाश शुक्ला ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है।